Ipl Teams 2009 %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88 %e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8 %e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87 %e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%ac 109040700092_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई इंडियंस : जीतेंगे खिताब

Advertiesment
मुंबई इंडियंस डेयरडेविल्स मुंबई इंडियंस आईपीएल
रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली टीम मुंबई इंडियंस आईपीएपिछले संस्करण में कप्तान के आभाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई। सचिन तेंडुलकर शुरुआती मैचों में अनफिट रहे, जिससे टीम का प्रदर्शन प्रभावित हुआ।

कार्यवाहक कप्तान हरभजनसिंह के 'थप्पड़ कांड' ने टीम को विचलित किया। टूर्नामेंट के अंतिम दौर में शान पोलाक ने अपनी कप्तानी में जरूर कुछ मैच जीते, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इस बार सचिन भ‍ी फिट हैं और टीम मैनेजमेंट ने व्यापक परिवर्तन भी टीम में किए हैं। दक्षिण अफ्रीका के उभरते खिलाड़ी जीन पॉल ड्युमिनी को मुंबई इंडियंस ने शामिल किया है, वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स से आशीष नेहरा को बदलकर शिखर धवन को टीम में शामिल किया है।

इस संस्करण में टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज जहीर खान भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। जहीर को रॉबिन उथप्पा के स्थान पर मुंबई इंडियंस में जगह दी गई है।

मुंबई इंडियंस टीम इस प्रकार है-

सचिन तेंडुलकर (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, सनथ जयसूर्या, हरभजनसिंह, जहीर खान, लूट्स बोसमैन, लासिथ मलिंगा, एश्‍वेल प्रिंस, दिलहारा फर्नांडो, शिखर धवन, पीनल शाह, जेपी ड्यूमिनी, योगेश विजय तालवले, अजिंक्‍य रहाणे, मनीष पांडे, सौरभ तिवारी, अभिषेक नायर, धवल कुलकर्णी, रियान मकलॉरेन, कैली मिल्स, मो. अशरफुल, चेतन्या नंदा, ग्राहम नेपियर, रोहन राजे, ल्यूक राँची, जयदेव शाह, राहिल शेख।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi