Iplnews 2008 %e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88 %e0%a4%85%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%a4 %e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%81%e0%a4%9a%e0%a4%be 108052800053_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बीबीसीआई अदालत पहुँचा

Advertiesment
बीसीसीआई ऑनलाइन  रेडिफ डॉट कॉम अदालत
मद्रास उच्च न्यायालय ने रेडिफ डॉट कॉम और उसके मालिक संदीप गोयल को नोटिस जारी कर दिया है। अदालत ने यह आदेश बीसीसीआई की उस याचिका पर दिया है जिसमें इस बेबसाइट को ऑनलाइन क्रिकेट खेल के लिए इंडियनफेंटेसीलीग डॉट कॉम डोमैन नाम प्रयोग करने से रोकने की माँग की गई है।

बीसीसीआई ने अदालत में याचिका दायर करके इस वेबसाइट के ट्रेडमार्क लोगो और इंडियनफेंटेसीलीग का नाम का प्रयोग करने पर रोक लगाने की माँग की है क्योंकि यह नाम बीसीसीआई की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्रेडमार्क और लोगो (जिसमें बल्लेबाज को शॉट मारते हुए दिखाया गया है) से मिलता जुलता है।

न्यायमूर्ति एम सत्यनारायणन इस मामले की अगली सुनवाई दस जून को करेंगे। बीसीसीआई ने रेडिफ डॉट कॉम और उसके मालिक को यह आदेश देने के लिए भी कहा कि वह उसको होने वाली आमदनी का सही-सही ब्यौरा पेश करें। बीसीसीआई ने दस लाख रुपए का मानहानी का दावा किया है।

लाखों डॉलर का आईपीएल ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट देश के विभिन्न भागों में खेले जा रहा है और चार टीमें सेमीफाइनल में पहुँच चुकी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi