Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(पंचमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण पंचमी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-श्री मलूक दास जयंती
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

इस्लाम धर्म के पांच आदेश जानिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें इस्लाम धर्म
प्रत्येक मुसलमान के लिए इस्लाम में निम्नलिखित पांच बुनियादी बातें बताई गई हैं तथा उन पर पालन करने के लिए आदेश भी दिए गए हैं।


ये बातें हैं-
 
1. कलमा पढ़ना-

उसे खुदा की बादशाहत और मुहम्मद साहब के पैगम्बर होने की घोषणा करनी चाहिए। इसी घोषणा को 'कलमा' पढ़ना कहते हैं। इसमें कहा जाता है कि 'अल्लाह के अतिरिक्त और कोई खुदा नहीं है और मुहम्मद साहब उसी के पैगम्बर हैं।'
 
2. नमाज़ क़ायम रखना-

उसे रोज पांच बार नमाज़ पढ़नी चाहिए और हरेक ज़ुमा के रोज दोपहर के बाद मस्जिद में नमाज़ पढ़नी चाहिए।
 
3. जक़ात देना-

उसे गरीबों को यह समझकर ज़कात (दान) देना चाहिए कि वह अल्लाह के प्रति कुछ अर्पित कर रहा है। यह एक अच्छा काम है।
 
4. रमजान के रोजे रखना-

इस्लाम के पवित्र महीने रमजान में उसे रोज़ा (उपवास) रखना चाहिए।
 
5. हज करना-

उसे अपनी जिंदगी में अपने सामर्थ्य के अनुसार अथवा कम से कम एक बार 'हज' के लिए जाना चाहिए।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi