Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नौ साल की उम्र तक रहें कंप्यूटर से दूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें आईटी
ND
वेलिंगटन। आजकल हम अपने बच्चों को बहुत जल्दी ही कंप्यूटर सीखाने लगते हैं पर एक ताजा शोध में दावा किया गया है कि जल्दी कंप्यूटर सीखाना बच्चों को गंभीर नुकसान पहुँचा सकता है।

न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में पाया है कि नौ साल से कम उम्र के बच्चे को कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बिठाना उसके दिमाग के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे उनके मंदबुद्धि हो जाने का खतरा पैदा हो सकता है।

आगे चलकर वे गणित जैसे विषयों में कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा उनकी अध्ययन क्षमता पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। अध्ययनकर्ता व मनोवैज्ञानिक डॉ. एरिक सिगमैन ने बताया कि कंप्यूटर पर बैठाने के बजाय बच्चों को सामने बैठाकर पढ़ाना चाहिए।

इससे उनके दिमाग का विकास अच्छी तरह होता है। एरिक के अनुसार 15 साल से कम उम्र के बच्चों के बेडरूम में टीवी रखना भी नुकसानदेह है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi