Publish Date: Wed, 26 Aug 2015 (13:06 IST)
Updated Date: Wed, 26 Aug 2015 (13:07 IST)
सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर इन दिनों हैकिंग और वायरस अटैक की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अगर आपकी भी टाइम लाइन पर पोर्न वीडियो और अन्य फोटो दिखाई दें तो सावधान हो जाएं, ये वायरस अटैक भी हो सकता है। इस लिंक पर क्लिक करना आपके लिए घातक भी हो सकता है।
खबरों के अनुसार पिछले दिनों इस तरह के पोर्न लिंक पर क्लिक करने से करीब 110000 यूजर्स के कम्प्यूटर प्रभावित हुए हैं। इसमें आपको आपके किसी फ्रैंड के अकाउंट से शेयर किया हुआ एक पोर्न वीडियो का लिंक दिखता है।
जब आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो एक नया वेब पेज खुलता है। इस पेज पर कुछ देर तो वीडियो चलता है इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फ्लैश अपडेट डाउनलोड करने के लिए मैसेज दिखाई देता है और असली समस्या यहीं से शुरू होती है। आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करते हैं आपके कम्प्यूटर पर ट्रोजन नाम का वायरस हमला करता है, जो आपके कम्प्यूटर के माउस और की-बोर्ड को खराब कर सकता है।