Publish Date: Mon, 16 May 2016 (14:42 IST)
Updated Date: Mon, 16 May 2016 (14:50 IST)
व्हाट्सएप का उपयोग आज हर कोई कर रहा है। हर स्मार्ट फोन धारक की पसंद यह इंस्टेंट मैसेजिंग एप बन चुका है, लेकिन अब हैकर्स व्हाट्सएप पर भी सैंधमारी कर रहे हैं। इसलिए आपको अब सावधानी रखने की आवश्यकता है।
खबरों के अनुसार हैकर्स व्हाट्सएप को हैक कर आपकी निजी जानकारी और डेटा चुरा सकते हैं। आईटी विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह से व्हाट्सएप पर हैकर्स सैंधमारी कर सकते हैं।
1.डेस्कटॉप पर QR कोड के जरिए व्हाट्सएप चैटिंग का पता लगाया जा सकता है।
2. आप इस QR कोड को अपने मित्र को भेजें।
3. अब उसे मोबाइल के व्हाट्सएप से इस कोड को स्कैन करने के लिए कहे।
4. जैसे ही स्कैनिंग पूरी हो जाती है आप उस अकाउंट की सारी निजी सूचनाओं को जान सकते है।
और भी कुछ तरीकों से व्हाट्सएप के संदेशों को हैकर्स हैक कर लेते है। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।