It Learning %e0%a4%85%e0%a4%ac %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%97 %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%ad%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a4%a2%e0%a4%bc %e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0 110031200067_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब दिमाग को भी पढ़ सकेगा कंप्यूटर

Advertiesment
आईटी
लंदन, ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कंप्यूटर विकसित किया है, जो मानव मस्तिष्क को भी पढ़ सकेगा। शोधकर्ताओं के मुताबिक लोग क्या सोच रहे हैं, यह कंप्यूटर इस बारे में भी जानकारी दे देगा। यह पुरानी स्मृतियों में भी चला जाएगा।

वैज्ञानिकों ने पिछले साल भी एक ऐसा ही शोध किया था, जिसमें इसी तकनीक से एक कंप्यूटर सिमुलेटेड कमरे में एक व्यक्ति की गति पर शोध किया गया था।

ताजा शोध में मस्तिष्क के एक भाग ‘हिप्पोकैंपस’ पर ध्यान केंद्रित किया गया है। वैज्ञानिकों ने इस शोध के लिए 10 स्वयंसेवकों पर अध्ययन किया है।

‘द डेली टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार कंप्यूटरों ने इस शोध के दौरान लगभग 50 फीसदी तक सटीक जानकारी दी।

शोध के परिणाम ‘करेंट बायोलॉजी’ के ताजा अंक में प्रकाशित हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi