It Learning %e0%a4%86%e0%a4%87%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a1 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%95 %e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%a7 111101100067_1.htm

suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आइपैड पर फेसबुक उपलब्ध

Advertiesment
फेसबुक
ND

फेसबुक अब आइपैड पर भी उपलब्ध होगा क्योंकि एक नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन सोशल नेटवर्क फेसबुक के उपयोगकर्ता एप्पल के इस टॅबलेट कम्प्यूटर से जुड़ जाएंगे।

यह फेसबुक की नई रणनीति का हिस्सा है। कल पेश गए इस नए सॉफ्टवेयर के साथ फेसबुक आधुनिक जीवनशैली वाले उन लोगों के साथ जुड़ सकेगा जो इंटरनेट से जुड़े बिना तारों वाले मोबाइल गैजेट का प्रयोग करते हैं।

फेसबुक मोबाइल इंजीनियर लियो डुबिनस्कई ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘आपमें से बहुत से लोग आइपैड पर फेसबुक की उपलब्धता के बारे में पूछते थे। अब यह यहां उपलब्ध है।’ डुबिनस्कई ने बताया कि फेसबुक आइपैड सॉफ्टवेयर से जुड़े फीचर्स में दोस्तों के साथ चैटिंग करना और हाई-रिजोल्यूशन स्ट्रीमिंग वीडियो देखना शामिल है।

उन्होंने कहा कि फेसबुक ने आइपैड सॉफ्टवेयर को बेहतर करते हुए तेज ऑनलाइन सर्च, एक पेज से दूसरे पेज पर जाना, ज्यादा ऑनलाइन गेम और कई दूसरे छोटे-छोटे प्रोग्राम जोड़े हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi