It Learning %e0%a4%8f%e0%a4%95 %e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a4%b0 %e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 108101400036_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक नजर ब्लॉगर्स पर !

आपकी अपनी डायरी ब्लॉग

Advertiesment
ब्लॉगर्स
WDWD
दिल्ली बमकांड के बाद से सुरक्षा एजेंसियों की नजर विभिन्न साइट्स के ब्लॉगर्स सेक्शन पर भी गई और यही कारण रहा कि सरकार ने ब्लॉगर्स संबंधी कई साइट्स को ब्लॉक भी कर दिया है। इससे ब्लॉगर्स समुदाय में काफी रोष भी है तथा वे इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन मानते हैं।

क्या होते हैं ब्लॉगर्स

ब्लॉग एक निजी डायरी, ताजे समाचार प्राप्त करने का जरिया एवं आपके निजी विचार हैं। सामान्य भाषा में ब्लॉग एक वेबसाइट है जहाँ आप अपने विचारों को प्रेषित करते हैं। इस हेतु कोई नियम व कायदे नहीं हैं। कोई भी अपने विचारों को मनचाही भाषा में व्यक्त कर सकता है।

आज से छ: वर्ष पूर्व ब्लॉगर लांच होने के बाद ब्लॉग्स ने वेब को नया आकार दिया है, राजनीति को प्रभावित किया है, पत्रकारिता से हाथ मिलाया है और लाखों लोगों को इस योग्य बनाया है कि वे अपनी आवाज बुलंद कर सकें और दूसरों से संपर्क बना सकें। ब्लॉग के माध्यम से आपकी स्वयं की आवाज वेब पर आती है। यह वह स्थान है जहाँ आप अपने दिलचस्प विचारों को इकट्ठा कर किसी के साथ बाँटते हों। फिर चाहे वह राजनीतिक विचार हों, निजी डायरी हो या वेबसाइट की लिंक हो, जिसे आप याद रखना चाहते हों।

'ब्लॉग एक निजी डायरी, ताजे समाचार प्राप्त करने का जरिया एवं आपके निजी विचार हैं। सामान्य भाषा में ब्लॉग एक वेबसाइट है जहाँ आप अपने विचारों को प्रेषित करते हैं।'
  ब्लॉग एक निजी डायरी, ताजे समाचार प्राप्त करने का जरिया एवं आपके निजी विचार हैं। सामान्य भाषा में ब्लॉग एक वेबसाइट है जहाँ आप अपने विचारों को प्रेषित करते हैं।      


कई व्यक्ति ब्लॉग का उपयोग अपने स्वयं के विचारों को संगठित करने के लिए करते हैं जबकि अन्य विश्व के हजारों लोगों को प्रभावित करने के लिए। व्यावसायिक एवं युवा पत्रकार ब्लॉग का उपयोग ताजे समाचारों के प्रकाशन के लिए करते हैं जबकि निजी जर्नल लिखने वाले स्वयं के विचारों को इसमें व्यक्त करते हैं। ब्लॉगर मोबाइल, चित्र एवं प्रकाशन सामग्री सीधे आपके ब्लॉग पर भेजते हैं जब आप कहीं सफर पर हों। इसके लिए आपको अपने फोन से निश्चित वेबसाइट पर मात्र मैसेज भेजना होता है। इसके लिए ब्लॉगर अकाउंट की आवश्यकता भी नहीं होती।

क्यों लगाई है रोक

ब्लॉगर साइट्स पर यह भी देखा जाता है कि विचार भेजने वाले व्यक्ति ने अपने विचारों को संयत भाषा में लिखा है कि नहीं। परंतु हाल ही के कुछ वर्षों में यह देखने में आया है कि धार्मिक कट्टरता वाले ब्लॉग्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। ये साइट्स कट्टरता को काफी बढ़ावा दे रही थीं। यही कारण है कि सरकार द्वारा कुछ ब्लॉग साइट्स को ब्लॉक भी कर दिया गया।

फायर वॉल बचाती है खतरे से

फायर वॉल तकनीक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों के लिए उपयोगी है या एक मायने से दोनों का मिला-जुला स्वरूप है। यह अनधिकृत यूजर को आपके प्राइवेट नेटवर्क का उपयोग करने से रोकता है। कोई भी मैसेज और ब्लॉक इंटरनेट तक पहुँचने और निकलने से पहले इससे होकर गुजरते हैं और अगर वे तय मापदंडों को पूरा नहीं करते हैं तो यह उन्हें कम्प्यूटर तक पहुँचने ही नहीं देता है। इस तकनीक के कुछ प्रकारों में प्रॉक्सी सर्वर, पैकेट फिल्टर, एप्लीकेशन गेट-वे और सर्किट लेवल गेट-वे गिने जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi