It Learning %e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%8b %e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0 108112000046_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैसा हो नया प्रिंटर

ध्यान दें प्रिंटर खरीदने से पहले

Advertiesment
प्रिंटर
गरिमा माहेश्वरी
PRPR
आजकल घर-घर में प्रिंटर और स्केनर मिल जाएँगे। इसका मुख्य कारण है लोगों के पास समय की कमी और जल्दी काम हो जाने की सुविधा। अगर इन सभी कारणों के चलते, आप भी नया लेजर प्रिंटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो इन बातों पर भी थोड़ा ध्यान दें-

लेजर प्रिंटर शायद आपको थोड़े महँगे लगें लेकिन लोग इसे ही ज्यादा पसंद करते हैं। इंकजेट प्रिंटर अब भी शायद कुछ लोगों की पसंद हो, लेकिन लेजर प्रिंटर में प्रिंट की क्वालिटी, स्पीड आदि इनसे कहीं बेहतर होती है।

* सबसे पहले यह निश्चित करिए कि आपको किस तरह के डॉक्यूमेन्ट ज्यादातर प्रिंट करने होते हैं जैसे ग्राफिक्स, टेक्स्ट या फिर अलग-अलग तरह के पेपर पर प्रिंटिंग।

* उन फीचर्स की एक सूची बना लें जो आप अपने प्रिंटर में चाहते हैं जैसे बड़ी फाइलों की प्रिंटिंग, लगातार प्रिंटिंग बिना जैमिंग हुए, आपके पास मौजूद जगह में उसका फिट हो जाना, एक से ज्यादा पेपर ट्रे की जरूरत और कुछ खास सॉफ्टवेयर के साथ प्रिंटर का सही संचालन।

* अलग-अलग प्रिंटर की प्रिंट क्वालिटी को देखकर निश्चित कीजिए कि कौनसी बेहतर है।

* इसी तरह जो प्रिंटर आपको पसंद हैं उन सबकी स्पीड का भी आकलन जरूरी है।

* अगर आप लिफाफों, लेबल आदि पर प्रिंटिंग के लिए प्रिंटर खरीदना चाहते हैं तो ध्यान दीजिए की पेपर पाथ (जहाँ से पेपर प्रिंटिंग के लिए जाता है) 90 डिग्री से ज्यादा पैना न हो।

प्रिंटर के लुक के साथ उसके फीचर्स पर थोड़ा ध्यान देने पर आप अपने कार्य योग्य सही प्रिंटर आसानी से खरीद पाएँगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi