It Learning %e0%a4%97%e0%a5%82%e0%a4%97%e0%a4%b2 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%85%e0%a4%ac 63 %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82 111072200059_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गूगल में अनुवाद की अब 63 भाषाएं

Advertiesment
इंटरनेट सर्च इंजिन गूगल
ND

दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेट सर्च इंजिन गूगल ने अपनी अनुवाद सेवा में पांच और भारतीय भाषाओं को शामिल करेंगी। ये पांच भाषाएं बंगाली, गुजराती, कन्नड, तमिल और तेलुगू हैं यानी कि अब गूगल पांच और जुबान बोलने लगेगा। कंपनी का मानना है कि इस शुरुआत से वह 50 करोड़ और लोगों तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर सकेगी।

गूगल के अनुसंधान वैज्ञानिक आशीष वेणुगोपाल ने कहा कि अब आप भारतीय उपमहाद्वीप की भाषाई विविधता को तलाश सकते हैं, इसके लिए प्रयोग के तौर पर पांच भाषाओं को शामिल किया गया है। गूगल की अनुवाद सेवा में बांग्ला, गुजराती, कन्नड, तमिल और तेलुगू को शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गूगल की अनुवाद सेवा में हिन्दी, मराठी, मलयालम व पंजाबी पहले ही शामिल है और अब इन भाषाओं की संख्या नौ हो गई है। उन्होंने गूगल ब्लॉग पर लिखा है कि भारत और बांग्लादेश में ही 50 करोड़ से अधिक लोग ये पांच भाषाएं ही बोलते हैं। वर्ष 2009 से हमने कुल ग्यारह अल्फा भाषाओं को लांच किया और अब गूगल अनुवाद सेवा में कुल 63 भाषाएं शामिल हैं।

वेणुगोपाल ने कहा कि नई भाषा के प्रयोग के साथ कई चुनौतियां भी होती हैं। जैसे उस भाषा में किसी शब्द विशेष का अर्थ नहीं आने पर वह कहीं पर गलत भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद हमने यह पहल की है। साथ ही उन्होंने कहा कि गूगल इंजन सर्च करने वाले यदि उन गलतियों को सुधारने के बारे में हमसे कहेंगे और अपना फीड बैक देंगे तो हमें इस पर प्रसन्नता होगी।

गुगल में अब तक 58 भाषाओं में अनुवाद की सेवा थी, अब कुल संख्या 63 हो गई हैं। साथ ही ऑडियो प्लेयर भी जल्द उपलब्ध होगा। गूगल ट्रांसलेशन के जरिए इंटरनेट यूजर्स अंग्रेजी, हिन्दी, स्पेनिश, जर्मन, पुर्तगाली, चाइनीज, फ्रेंच, रूसी, पोलिश, इटेलियन, नार्वेजियन, हिब्रू और जापानी समेत 63 भाषाओं को एक-दूसरे में अनुवादित कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi