It Learning %e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%8f %e0%a4%88%e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8 109101500072_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चाहिए ईको फ्रेंडली गैजेट्स

Advertiesment
आईटी
- प्रवीण कुमा

ND
ND
आज पर्यावरण को सुरक्षित और हरा-भरा रखने की दरकार है । यही वजह है कि इन दिनों बाजार में ईको फ्रेंडली गैजेट्स भी आने लगे हैं। गैजेट्स की दुनिया काफी बड़ी हो चुकी है। तकनीक में हम इतने आगे निकल आए हैं कि नए से नए गैजेट को भी एक-दो महीने में ही पुराना होते देर नहीं लगती।

नए गैजेट का प्रयोग हमें अपडेट रखने में मदद भले करता हो लेकिन हम जिन पुराने गैजेट्स का प्रयोग छोड़ देते हैं, वह ई-कबाड़ के रूप में हमारे वातावरण को काफी नुकसान पहुँचाता है।

फिर बाजार में नए आने वाले गैजेट्स में कई ऐसे होते हैं जो ईको फ्रेंडली नहीं होते और जिन्हें बनाने में एनर्जी सेविंग का नया कॉन्सेप्ट ध्यान में रखा नहीं जाता। हम न तो नए गैजेट्स का बनना रोक सकते हैं और न ही उनका प्रयोग करना लेकिन हमारे बस में इतना तो है ही कि हम जिन भी गैजेट्स का इस्तेमाल करें उनके पावर सेवर पहलू ध्यान में रखें। फिर हम गैजेट्स का प्रयोग ऐसे करें जिनसे वातावरण को प्रदूषण रहित बनाने में मदद मिलती हो।

स्पेशल प्लग डिवाइस का प्रयोग :
कंप्यूटर, प्रिंटर और कई अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बंद करने के बाद भी बिजली इस्तेमाल करते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि इन्हें ऐसी जगह प्लग किया जाए जहां से कंपोनेंट की अतिरिक्त पावर यूसेज पर रोक लगे। ऐसे प्लग खरीदें जिनमें स्विच ऑफ करने के बाद ऑटोमेटिकली इलेक्ट्रिक डिवाइस की पावर को डिसकनेक्ट करने की सुविधा हो। आप मोशन सेंसर की सुविधा का भी प्रयोग कर सकते हैं। आपके द्वारा पीसी आदि से काम छोड़ने के बाद यह अपने-आप डिवाइस को बंद कर देता है।

ईको आईपॉड :
कम एनर्जी या पावर खाने वाले कई नए ईको मीडिया प्लेयर बाजार में मौजूद हैं जिनमें प्ले वीडियो, म्यूजिक, एफएम रेडियो, माइक्रोफोन, कार्ड रीडर, लेड लाइट आदि सारी सुविधाएं होती हैं। आप जब भी आईपॉड खरीदें, कम एनर्जी यूजर आईपॉड ही खरीदें।

पेज का सही प्रयोग :
आप कंप्यूटर से प्रिंट जरूर निकालते होंगे। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में काम करें या पेज मेकर में आपको चाहिए कि मार्जिन कम से कम छोड़ें। आप पांच पेज में मार्जिन कम कर यकीनन एक पेज का खर्चा बचा सकते हैं। याद रखिए इससे बिजली भी बचेगी और हमारे वन भी क्योंकि कागज तो आखिर पेड़ काट कर ही बनते हैं।

ईको फ्रेंडली पीसी :
बाजार में अब ऐसे पीसी उपलब्ध हैं जो नई पावर सेवर तकनीक से बने हैं। एक आम पीसी सालाना 600 वॉट बिजली खर्च करता है, जबकि नए पीसी इसके मुकाबले सिर्फ आधी बिजली का प्रयोग करते हैं। ऐसा उन सॉफ्टवेयरों की मदद से होता है जो पीसी को लोएस्ट पावर पर सेट कर देते हैं।

किफायती हो दि वेब :
जिन मॉनिटर्स में कैथोड ट्यूब इस्तेमाल होती है वह कितनी बिजली की खपत करती है यह स्क्रीन के रंग पर निर्भर करता है। जैसे व्हाइट स्क्रीन 74 वॉट इस्तेमाल करती है और ब्लैक स्क्रीन 59 वॉट। अब किसका प्रयोग करना है आपके और वातावरण के हित में है, यह आप खुद समझ सकते हैं।

फ्लैट पैनल टच स्क्रीन का प्रयोग :
फ्लैट पैनल टच स्क्रीन ऐसा इक्विपमेंट है जिसे आप घर की बिजली, गैस तथा अन्य कई इलेक्ट्रिक आइटम के साथ अटैच करके फालतू बिजली उपयोग को रोक सकते हैं। इस स्क्रीन को आप पासवर्ड के जरिए सुरक्षित कर सकते हैं। इक्विपमेंट थोड़ा महंगा जरूर है लेकिन आप घर में जितनी बिजली बर्बाद कर हैं उसे देखते हुए इसकी उपयोगिता संदेह के परे है। यह आपके पूरे घर को ईको फ्रेंडली बनाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi