It Learning %e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%88 %e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%88 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82 108110700044_1.htm

suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छाया वाई-फाई का जादू

तकनीक की जादुई छड़ी..

Advertiesment
वाईफाई
गरिमा माहेश्वरी
PRPR
वाई-फाई एक ऐसी वायरलेस तकनीक है जिसका शोर अब हर ओर है। कॉलेज के कैम्पस से लेकर स्कूलों तक, बड़े शहरों में, कॉलोनियों में, हवाई अड्डों पर...अब इस तकनीक से कहीं भी इंटरनेट पर काम करने का लुत्फ उठाया जा सकता है।

यह तकनीक अब हर कम्प्यूटर उपयोगकर्ता की पहली पसंद बन गई है।

इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य है डिजिटल डाटा जैसे वेबसाइट्स, ईमेल, ऑडियो-वीडियो इत्यादि को वायरलेस तरीके से आपके पास तक पहुँचाना। यह तकनीक अपनी सुविधाजनक इंटरनेट कनेक्टिविटी की वजह से बहुत लोकप्रिय हो रही है।

किसी भी वाई-फाई सपोर्ट करने वाले उपकरण जैसे पीसी, गेम कंसोल, मोबाइल फोन, एमपी3 प्लेयर आदि पर वायरलेस नेटवर्क की रेंज में इंटरनेट का प्रयोग किया जा सकता है। आज वाई-फाई के जरिए आप अपने किचन, बाथरूम और यहाँ तक की पार्क में भी इंटरनेट का प्रयोग कर सकते हैं।

हर तकनीक की तरह ही इस वायरलेस तकनीक के भी कुछ लाभ और कुछ नुकसान हैं।

* वाई-फाई नेटवर्क की सहायता से लोकल एरिया नेटवर्क बिना किसी वायर या केबल का प्रयोग किए बनाया जा सकता है लेकिन इस तकनीक को भी एक सीमित दूरी तक ही प्रयोग किया जा सकता है
webdunia
WD


* अब लगभग सभी लैपटॉप पर वाई-फाई का उपयोग किया जा सकता है और इस तकनीक का प्रयोग करने के लिए बनाई जाने वाली 'चिप' की कीमतों में भी लगातार गिरावट आ रही है।

* वाई-फाई का प्रयोग करने के लिए बहुत से हॉटस्पॉट्स बन चुके हैं जिससे इस तकनीक का प्रयोग अब आसान और सुविधाजनक हो गया है।

* रेंज की परेशानी की वजह से इसे किसी तय रेंज के अंदर ही उपयोग किया जा सकता है।

बहुत से देशों में कई शहरों में इस तरह का नेटवर्क पूरे शहर के लिए बना दिया गया है। तो बस इंतजार कीजिए इस नेटवर्क का आपके अपने शहर तक पहुँचने का...फिर देखिए कि इंटरनेट का प्रयोग कितना आसान हो जाएगा...अँग्रेजी में कहें तो 'हैंडी' हो जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi