It Learning %e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%87 %e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b8 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80 110020600037_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छोटे डिवाइस में लाइब्रेरी सिमटेगी

Advertiesment
आईटी
नई दिल्ली, भारी भरकम किताबों के बोझ, इन्हें सहेजने, संभालने की फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं होगी और न ही इनकी पांडुलिपियों के नष्ट होने का डर सताएगा क्योंकि शिलाओं और भोजपत्र से शुरू हुआ शब्दों का सफर अब हाईटेक होने जा रहा है। एक मामूली सी डिवाइस किताबों से भरी एक छोटी सी लाइब्रेरी को अपने अंदर समाहित कर लेगी।

राजधानी में चल रहे 19वें विश्व पुस्तक मेले में बुक रीडर लेकर आए इंफीबीम के अभिषेक जैन ने बताया कि यह देश में उपलब्ध पहला डिवाइस है। इसका वजन केवल 180 ग्राम है, जिसकी स्क्रीन 8 इंच की है, जिसमें करीब 400 किताबों को रखा जा सकता है और इसकी कीमत केवल 999 रुपए है।

इसकी खासियत के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें सभी क्षेत्रीय भाषाओं की किताबों को भी पढ़ा जा सकता है और इसमें कंप्यूटर में उपलब्ध सभी की किताबों को रखा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इस डिवाइस में एक खास तरह की इंक का प्रयोग किया गया है, जिसके कारण व्यक्ति की आंख पर किसी प्रकार का जोर नहीं पड़ता है, जबकि लैपटाप में पढ़ने में आँखों पर दबाव पड़ता है। इसमें सुरक्षित किताबों को सूर्य की रोशनी में भी पढ़ा जा सकता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi