It Learning %e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2 %e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%80 %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80 108102500032_1.htm

Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डिजिटल हैप्पी दिवाली

डिजिटल शुभकामनाएँ हैं इन

Advertiesment
डिजिटल
गरिमा माहेश्वरी
NDND
अब पुराना जमाना तो रहा नहीं जहाँ लोग दिवाली की शुभकामनाएँ देने और मिलने जुलने के लिए अपने रिश्तेदारों के घर जाया करते थे। आजकल तो सब कुछ डिजिटल हो गया है या कहें हर चीज में तकनीक कुछ इस तरह घुल गई है कि हमें तकलीफ का मौका ही नहीं मिलता।

अब आपको अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रियजनों को इंटरनेट के जरिए सिर्फ शुभकामनाएँ ही नहीं तोहफे भी भेज सकते हैं। बस घर बैठे पसंद कीजिए एक लाजवाब तोहफा और भेज दीजिए अपनस प्रियजनों के नाम। यह तो हुई वो बात जहाँ आपको अपनी जेब हल्की करनी पड़ेगी।

लेकिन आपकी इस समस्या का हल भी है नई तकनीकों के पास। अब जिस तरह आप ईकार्ड भेजते हैं वैसे ही बहुत सारे एनिमेटेड तोहफे भी पहुँचा सकते हैं अपनी शुभकामनाओं के साथ।

इंटरनेट पर ऐसी बहुत सी वेबसाइट उपलब्ध हैं जिनके माध्यम से आप अपनी शुभकामनाओं भरा संदेश अपने रिश्तेदारों और दोस्तों तक पहुँचा सकते हैं
webdunia
NDND


तोहफों के लिए अनेकों प्रकार के विकल्प फिलहाल आपका इंतजार कर रहे हैं जैसे-
चाकलेट, फूल, मिठाई का पैकेट जिसके साथ फूल और सिल्वर प्लेटेट सिक्के भी हैं, पटाखों का पैकेट, अनेकों तरह के कोम्बो, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, रंगोली, मूर्तियाँ आदि।

एनिमेटेड तोहफों में जो विकल्प मौजूद हैं उनमें से कुछ हैं-

फ्लेश कार्डस् जिनमें पटाखे जलाने से लेकर भगवान की आरती करने की सुविधा प्रदान करने वाले कार्ड्‍स मौजूद हैं। इन कार्ड्‍स के जरिए आप अपने प्रियजनों तक आपकी शुभकामनाओं के साथ अपनी यादें, पटाखे जलाने की खुशियाँ पहुँचा सकते हैं।

तो अगर इस दिवाली आप अपना घर से दूर हैं और उन तक अपना तोहफा पहुँचाना चाहते हैं तो इसका समाधान तो आपके कंप्यूटर के माउस के एक क्लिक पर मौजूद है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi