It Learning %e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a5%89%e0%a4%aa %e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87 108111500044_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डेस्कटॉप खरीदने से पहले

कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ...

Advertiesment
डेस्कटॉप
गरिमा माहेश्वरी
PRPR
अगर आप नया पीसी खरीदने का मन बना रहे हैं तो जरूर मन में उलझन होगी कि कैसे पता करें क्या है सही? कई बार जल्दबाजी में हम ऐसा पीसी खरीद लेते हैं जिसको लेने के निर्णय पर बाद में पछतावा होता है।

इसलिए यहाँ पर मौजूद हैं आपके लिए कुछ जानकारियाँ, जिसका उपयोग आप पीसी खरीदने से पहले कर सकते हैं।

पीसी खरीदने का कारण-

ज्यादातर लोग इंटरनेट के उपयोग, ई-मेल के उपयोग और वर्ड डॉक्यूमेंट एवं स्प्रेडशीट के सामान्य उपयोग के लिए पीसी खरीदते हैं। आज बाजार में बहुत से ऐसे पीसी मौजूद हैं जो कम दाम में ये सारे काम करने में सक्षम हैं। इस तरह के पीसी लगभग 20,000 रुपए में उपलब्ध हैं।

लेकिन अगर आप वीडियो एडिटिंग या अधिक डाटाबेस मैनेज करने के लिए पीसी खरीदना चाहते हैं तो आपको अपने बजट को थोड़ा बढ़ाना होगा। इस काम के लिए उपयुक्त पीसी आपको 25,000 से 40,000 रुपए में उपलब्ध हो सकता है।

अगर आप गेमिंग पीसी खरीदना चाहते हैं तो आज के कम्प्यूटर बाजार में आपके लिए बहुत से विकल्प मौजुद हैं। इस तरह के पीसी में आमतौर पर ड्यूअल ग्राफिक्स कार्ड सेटअप प्रदान किया जाता है।

क्या है महत्वपूर्ण-

* प्रोसेसर-

अगर आप दफ्तर के आम उपयोग के लिए पीसी खरीदना चाहते हैं जिस पर मुख्यत: इंटरनेट द्वारा कार्य किया जाएगा तो प्रोसेसर कौन-सा है यह ज्यादा मायने नहीं रखता। लेकिन अगर आपको ज्यादा केपेसिटी का प्रोसेसर चाहिए तो इंटेल कोर 2 ड्यूओ प्रोसेसर आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।

webdunia
NDND
* मेमोरी-

आपके पीसी पर ज्यादा एप्लिकेशन्स को ठीक से चलने के लिए ज्यादा मेमोरी की भी आवश्यकता होती है। पीसी खरीदने के बाद भी लगातार बढ़ते काम के दबाव के साथ सिस्टम की मेमोरी को लगातार अपडेशन की जरूरत भी होती है।

*ग्राफिक्स कार्ड -

पीसी खरीदते समय यह याद रखें कि अगर आप गेमिंग के लिए पीसी खरीदना चाहते हैं तो अलग से एक ग्राफिक्स कार्ड होना जरूरी है। बाकी के आम उपयोग के लिए, पीसी में लगा हुआ ग्राफिक्स कार्ड ही पर्याप्त है।

मदरबोर्ड पर ध्यान देना भी जरूरी है। अगर आप अतिरिक्त ग्राफिक्स कार्ड लगवाना चाहते हैं तो आपके मदरबोर्ड में पीसीएलईx16 स्लॉट का होना जरूरी है।

अगर आपके पीसी में विस्ता इंस्टॉल किया हुआ है तो उसमें उपलब्ध ऐरो नामक फीचर को चलाने के लिए आपके सिस्टम में डायरेक्टx9 वाला ग्राफिक्स चिप के साथ 128 एमबी मेमोरी होना जरूरी है।

* हार्ड ड्राइव-

अगर आप अपने पीसी पर अधिक डाटा स्टोर करना चाहते हैं तो हार्डड्राइव की केपेसिटी भी ज्यादा होनी चाहिए। ज्यादातर पीसी में आजकल हार्डड्राइव 200 से 320 जीबी के बीच होती है, जो कि आम उपयोग के लिए पर्याप्त है। अगर आप व्यापार में उपयोग के लिए ड्राइव चाहते हैं तो भी 160जीबी से ज्यादा केपेसिटी वाली ड्राइव की जरूरत आपको नहीं पड़ेगी।

इन सारी चीजों के साथ ही पीसी का लुक, वॉरंटी, टैक्सपोर्ट आदि भी बहुत मायने रखते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi