It Learning %e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8 %e0%a4%b9%e0%a5%88 %e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%9c%e0%a5%80 109083100016_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोखेबाजों के पास है टेक्‍नोलॉजी

Advertiesment
आईटी
- अनीशा दत्ता

ND
ND
स्नेहा आशीष पर जान छिड़कती है। अब उसकी दुनिया में आशीष ही है। मम्मी-पापा, भाई सब पराए हो चुके हैं। कॉलेज के भी मायने बदल गए हैं। अब यह उस जगह का नाम है, जहाँ उसे आशीष मिलता है।

उम्र के इस आकर्षण को क्या कहें! फिल्मों ने तो इसे बाकायदा प्यार के नाम प्रेम, इश्क और जाने कितने शब्दों से परिभाषित किया है। इन वाकयों को राधा-कृष्ण और हीर-राँझा के नामों के साथ जोड़ा। बीते दशकों में निश्चित रूप से ये बातें रोमांच प्रदान करती रही होंगी। उस दौर में हम इन्हें भले ही जीवन की मुस्कान के रूप देख सकते थे पर आज हम जिस युग में रह रहे हैं, वह बहुत खतरनाक है।

आज लगातार हमें कोई देख रहा है। कितना कठिन है उसे पहचानना जब प्रेम ने आपकी आँखों को बिलकुल बंद कर दिया है। आज सावधानी ही बचाव है। समर्पण जैसा साहसपूर्ण कार्य आज कमजोरी है। राँझा और मजनूँ के वेश में दरिंदे और दलाल घूम रहे हैं।

इस युग ने एक क्रांति कर दी। बढ़ती टेक्नोलॉजी ने आपके उन पलों को सार्वजनिक कर दिया है जिन्हें कभी आप नितांत निजी कह सकते थे। प्रेमपत्रों से ब्लैकमेलिंग का दौर चला गया। जमाना एमएमएस का है। यह एक ऐसा दौर है जहाँ हर आदमी एक बड़े चैनल का निरंकुश मालिक है। यहाँ कोई सेंसर बोर्ड नहीं है। अश्लील एमएमएस यदि प्रसारित हो गया है तो एक ही खंदक प्रताड़ित आत्मा को आराम दे सकता है, वह खंदक है मौत!

प्रेम का यह पथ बहुत कठिन हो गया है। यहाँ आपकी निगाह थोड़ी भी कमजोर हुई तो आप सीधे आग के दरिया में समा जाएँगे। स्नेहा को क्या मालूम था कि प्रेम का देवता आशीष कभी ऐसा करेगा। वह जिंदगी की जंग हार गई। मासूम-सी स्नेहा अपने इस रूप के साथ कैसे मम्मी-पापा के सामने जाएगी! सब कुछ खत्म हो गया। सब कुछ!

webdunia
ND
ND
क्या कहती हैं घटनाएँ

अभी पिछले दिनों जर्नलिज्म की छात्रा नीरा (परिवर्तित नाम) के अंतरंग क्षणों के उसके बॉयफ्रेंड ने एमएमएस बनाकर प्रसारित कर दिए। घटना से आहत नीरा ने खुद को खत्म कर लिया। नीरा की गलती सिर्फ यही थी कि उसने गलत लड़के से प्यार किया था।

मुंबई में एक कॉलेज की छात्रा को उसके बॉयफ्रेंड ने बहलाकर अश्लील दृश्य तैयार कर लिए। इस घटना के बाद वह अपने दोस्तों की वासना तृप्ति के लिए उसे धमकी देने लगा। बाद में उसने सीडी बनाकर बाजार में बेच दी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक लड़के ने लड़की का एमएमएस बनाकर उससे अपने शौक और अय्याशियों को पूरा करने के लिए पैसे माँगने शुरू कर दिए। परेशान लड़की ने कुछ दिनों बाद यह बात अपने परिजनों को बताई जिन्होंने मामला पुलिस को सौंपा।


कैसे बरतें सावधानी:

किसी भी लड़के पर इस हद तक विश्वास न करें कि आपको अपने जीवन और मर्यादाओं को दाँव पर लगाना पड़े।

किसी भी होटल के कमरे और अन्य कमरों में हमेशा इस बात की जाँच कर लें कि कहीं गुप्त कैमरा तो नहीं लगा।

यदि आपका कोई पुरुष मित्र है तो इसकी जानकारी आप अपने सहोदरों को दें।

यदि आपको थोड़ी भी कहीं शंका होती है तो तुरंत उस जगह से हट जाएँ। यदि आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच्चा प्यार करता है तो वह आपके इस निर्णय का सम्मान करेगा।

अपना सम्मान करना सीखें।

यदि किसी परेशानी में हैं तो अपने से बड़ों की सहायता लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi