It Learning %e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be %e0%a4%b8%e0%a5%89%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0 110082600017_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेट से लोगों को पहचानेगा सॉफ्टवेयर

Advertiesment
आईटी
लंदन, जल्द ही एक ऐसा सॉफ्टवेयर आने वाला है जो इंटरनेट पर व्यक्तियों की तस्वीर से उन्हें पहचान सकेगा और इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि वह एक ऐसी क्रांतिकारी तकनीक पर काम कर रही है, जिससे इंटरनेट की हर तस्वीर को एक नाम मिल सकेगा।

फेस डॉट कॉम नाम की इस वेबसाइट का कहना है कि इस सॉफ्टवेयर से लोगों को सोशल नेटवर्किंग साइट और ऑनलाइन गैलरियों में व्यक्तियों की तस्वीरें पहचानने में सहायता मिलेगी ।

‘डेली मेल’ की खबर में बताया गया कि इसके डेवलपरों का कहना है कि सॉफ्टवेयर हर चेहरे की अल्गोरिद्म तैयार करेगा जिसमें आँखों, नाक और मुँह की माप ली जाएगी ।

कंपनी का दावा है कि सोशल नेटवर्किंग साइट से तस्वीरों को स्कैन करते वक्त यह सॉफ्टवेयर 90 फीसदी तक सही रहता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi