It Learning %e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%8f %e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8 %e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%ac%e0%a4%ae 108102400050_1.htm

suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बनाइए ऑनलाइन एलबम !

अपने रिश्तेदारों से शेयर करें अपनी जगमगाती तस्वीरें

Advertiesment
एलबम
WDWD
अगर आप अपने प्रियजनों से बहुत दुर हैं और उनके द्वारा खींची गई तस्वीरें नहीं देख पा रहे हैं, तो आपकी परेशानी का समाधान है ऑनलाइन एलबम।

युवाओं के बीच तो यह तकनीक बहुत ही लोकप्रिय है। डिजिटल कैमरा और मोबाइल में कैमरे के प्रयोग बढ़ने से वेबसाइट पर फोटो एलबम का भी चलन बढ़ गया है। याहू इंडिया के एक बिक्री अधिकारी के मुताबिक उसके फोटो साइट के इस्तेमाल करने वालों की संख्या विश्व में 15मिलियन प्रतिमाह तक पहुँच चुकी है, जिसमें भारत के एक मिलियन लोग हैं।

फटाफट फोटो के लिए कई कंपनियों ने मोबाइल की दर्जनों रेंज बाजार में उतारी हुई हैं तो उन्हें स्टोर करने के लिए एक मोबाइल फोन ऑपरेटर कंपनी ने पिछले साल मई में अपनी सेवा 'माई एलबम' भी शुरू की। इससे उतारी गई तस्वीरों को ऑनलाइन भेजने में सहूलियत मिली। यह सुविधा मल्टीमीडिया मैसेजिंग सर्विस (एमएमएस) से कहीं भी असेसबल है। इस फोटो एलबम में 35 हजार से भी अधिक तस्वीरें स्टोर करने की जगह है।

फोटोग्राफी के बढ़ते चलन को ध्यान में रखकर कई कंपनियों ने पर्सनल कम्प्यूटर जैसी कई सुविधाओं से युक्त मोबाइल सेट बनाए हैं, जिनकी कीमतें कम रखने की भी कोशिश की गई है
webdunia
NDND


इस प्रकार मोबाइल ऑपरेटर और वेबसाइट कंपनियों ने एक-दूसरे से हाथ मिला लिया है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में डिजिटल फोटोग्राफी में काफी तेजी आई है। डिजिटल फोटोग्राफी की खास बात यह है कि उसके लिए रोल इस्तेमाल करने, उन्हें डेवलप करवाने, प्रिंट बनवाने और सीमित संख्या में फोटो क्लिक करने का झंझट नहीं रहता है। इससे एक बार में कई तरह की क्रमिक बदलाव वाली तस्वीरें भी क्लिक की जा सकती हैं और जरूरत के मुताबिक बेहतर तस्वीरों का चयन किया जा सकता है। इसकी एक और खास बात इसमें स्टोर करने की क्षमता की भी है।

वेबसाइट ने फोटो तकनीक के इस बदलाव को अपनी ऑनलाइन सुविधाओं के साथ जोड़ दिया है, जिसमें मोबाइल सेट बनाने वाली कंपनियाँ और ऑपरेटर भी शामिल हो गए हैं।

इस तरह की सुविधा के बारे में सबसे मजेदार बात यह है कि अधिकतर ऑनलाइन फोटो स्टोरेज वाले वेबसाइट फोटो एलबम बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं लेते हैं। बहरहाल, अगर आप अभी तक इस तकनीक से नहीं जुड़े तो इन गर्मियों में अपना एक क्यूट-सा फोटो एलबम जरूर बना डालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi