It Learning %e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%97%e0%a5%82%e0%a4%97%e0%a4%b2 %e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a %e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be 107041800172_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोबाइल पर गूगल सर्च सुविधा

Advertiesment
मोबाइल गूगल सर्च
इंटरनेट के लोकप्रिय सर्च इंजन 'गूगल' के माध्यम से किसी भी तरह की जानकारी भारत में अब मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध होगी। देश की अग्रणी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने यह सेवा प्रदान करने के लिए गूगल इन्कार्पोरेशन से साझेदारी की है।

इस गठजोड़ से देश में मोबाइल इंटरनेट के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होगी। कंपनी के अध्यक्ष श्री मनोज कोहली ने कहा कि देश में पर्सनल कम्प्यूटर की तुलना में मोबाइल फोन का बाजार अधिक तेजी से बढ़ रहा है। अब देशवासियों को हाथों में उपलब्ध उपकरण पर सर्च सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी।

गूगल के एशिया प्रशांत एवं लैटिन अमेरिका में परिचालन से सम्बद्ध उपाध्यक्ष श्री सुखविन्दर सिंह कैसिडी ने कहा कि भारत दुनिया में बहुत तेजी से बढ़ रहे मोबाइल बाजारों में से एक है। हमें इस तेजी में अहम भूमिका निभाने वाले एयरटेल के साथ साझेदारी कर बड़ी खुशी है।

समझौते के अनुसार एयरटेल लाइव मोबाइल डब्ल्यूएपी पोर्टल पर गूगल सर्च की सुविधा होगी। गूगल पोर्टल पर अपने मोबाइल एड्स उत्पाद के जरिए विज्ञापनों को भी शामिल करेगा। इस तरह मोबाइल ग्राहकों के साथ-साथ विज्ञापनदाताओं और सामग्री मुहैया कराने वालों को भी फायदा होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi