It Learning %e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2 %e0%a4%aa%e0%a5%9d%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be %e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%97 111012400016_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोबाइल पढ़ेगा आपका दिमाग

Advertiesment
आईटी
ND
अब मोबाइल फोन कुछ भी कर सकता है। यह बात करने के साथ-साथ आपका दिमाग भी पढ़ सकता है। मोबाइल में एक से बढ़कर एक एप्लीकेशन बाजार में आ गए हैं।

जी हाँ, एप्‍पल के आईफोन के जरिए आप दिमाग भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए एक खास एप्लीकेशन इस्तेमाल करनी होती है जो सिर्फ आईफोन में ही लग सकती है। इसे एक्सवेव कहते हैं और इसे पीएलएक्स डिवाइसेज ने डेवलप किया है। इसके लिए इसे माथे पर बाँधना पड़ता है और इसे आईफोन के जैक से प्लग के जरिए जोड़ दिया जाता है।

इसमें एक आधुनिक सेंसर होता है जो मस्तिष्क की तरंगें पढ़ लेता है और उन्हें डिजिटल सिग्नलों में तब्दील कर देता है। इसके बाद यह आईफोन के स्क्रीन पर विभिन्न रंगों में दिखने लगता है। जैसे-जैसे व्यक्ति की सोच बदलती है वैसे-वैसे स्क्रीन पर ग्राफिक बदलता जाता है।

इसके जरिए पता चल जाएगा कि दिमाग कितना सक्रिय है या रिलेक्स। यह पहला मौका है कि इसकी शक्तियों का अंदाजा लगाया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi