It Learning %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9e%e0%a4%be%e0%a4%a8 %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%81%e0%a4%97 %e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%88 %e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8 109121000055_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विकिपीडिया ज्ञान माँग रहा है दान

Advertiesment
आईटी
- राजीव शर्मा

ND
ND
विकिपीडिया की वेबसाइट 'हिट' करने पर अगर आप 'डोनेशन' का संदेश पाऍं तो इसे 'फिशिंग' समझने की गलती न करें। यह वास्तव में ही विकिपीडिया का अपना संदेश है। इसके द्वारा इस विश्व ज्ञानकोष के प्रयोगकर्ताओं से आर्थिक सहायता माँगी जा रही है। जी हाँ, इंटरनेट पर देश-विदेश की विभिन्न भाषाओं के प्रसिद्ध मुक्त ज्ञानकोष के रूप में विख्यात विकिपीडिया को पैसे की जरूरत है।

विकिपीडिया का संचालन अमेरिका की एक गैर-लाभकारी संस्था 'विकिपीडिया फाउंडेशन' द्वारा किया जाता है। यदि विकिपीडिया चाहे तो अपने करोड़ों प्रयोगकर्ताओं की संख्या को भुनाते हुए आसानी से विज्ञापन पाकर मोटी कमाई कर सकता है, लेकिन यह विज्ञापन की राह पर कभी नहीं चला। लिहाजा इसे अपने संसाधनों के व्यय आदि के लिए दान पर ही निर्भर रहना पड़ता हैं।

यही कारण है कि आजकल विकिपीडिया के जनक जिमी वेल्स संदेश दे रहे हैं कि 'केवल एक वेबसाइट के रूप में तो इसे बहुत पहले ही रोक लिया गया है। हम में से कई के लिए, अधिकांश के लिए विकिपीडिया दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया हैं इसकी रक्षा करने में मदद करें, कृपया आज एक दान दें।'

वर्ष 2005 तक तो इसका संचालन पूरी तरह से स्वैच्छिक संपादकों द्वारा ही होता था। दुनियाभर में फैले ये वे लोग हैं जो अपने निजी स्तर पर लेख, तथ्य, जानकारी आदि जुटाकर इसके ज्ञानकोष को विस्तृत करते रहे हैं। बाद के वर्षों में इसमें कुछ स्टाफ जरूर रखा गया, लेकिन बहुत कम।

जून 2009 तक इसमें मात्र 27 लोगों का ही स्टाफ था। पर करोड़ों प्रयोगकर्ताओं से समन्वय बनाने के लिए इसे एक बड़ी राशि 'तकनीकी' व कुछ अन्य मदों पर अनिवार्य रूप से खर्च करनी ही पड़ती है। इस व्यय की पूर्ति के लिए यह सन्‌ 2003 से ही वार्षिक दान प्राप्त करता रहा है। वर्ष 2008-09 में विकिपीडिया को एक लाख 38 हजार लोगों से 65 लाख डॉलर का दान प्राप्त हुआ था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi