It Learning %e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82 %e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%a1 %e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%9c %e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%b8 108041600022_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैल्यू एडेड सर्विसेज - वैस

Advertiesment
मोबाइल वैल्यू एडेड सेवाओं वैस
NDND
वर्तमान में मोबाइल फोन न सिर्फ संचार का एक साधन है बल्कि इनका विस्तार हमारे व्यक्तित्व का एक हिस्सा बन चुका है। वर्तमान में हम मोबाइल को न सिर्फ एक-दूसरे का हाल जानने के लिए बल्कि एक-दूसरे की भावनाएँ, संवेदनाएँ और विचारों को व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम मानते हैं।

दिनोंदिन मोबाइल उपभोक्ताओं की अपेक्षाएँ मोबाइल उद्योग से बढ़ती ही जा रही हैं। इतना ही नहीं, वर्तमान में मोबाइल सर्विसेज के चयन के पैमाने भी काफी बदल गए हैं। उपभोक्ता मोबाइल सेवाओं को उसकी वैल्यू एडेड सेवाओं के आधार पर चयन करने में अधिक रुचि दिखाने लगे हैं।

क्या है वैस?

मोबाइल वैल्यू एडेड सर्विसेज (वैस) वे सेवाएँ हैं जो मूल रूप से वॉयस ऑफर का भाग न होकर उपभोक्ता को अलग से प्रदान की जाती है। इन अतिरिक्त सेवाओं के जरिए मोबाइल ऑपरेटरों के लिए आय का दूसरा विकल्प भी तैयार हो जाता है। इन सेवाओं का स्वाभाव समय के साथ-साथ बदलता रहता है।

वैस की भूमिक

वर्तमान में मोबाइल सेवाओं के उद्योग में वैस की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान में ऑपरेटरों के बीच कॉल रेट्स को कम करने की गलाकाट प्रतियोगिता है। ऐसे में वैल्यु एडेड सेवाएँ ऑपरेटरों की आय को बढ़ाने का बेहतर विकल्प हैं। वहीं भारत में वैस को मिल रहा प्रोत्साहन टेलीकॉम उद्योग को नई दिशा प्रदान कर रहा है।

वैस द्वारा मोबाइल सेवाएँ उपभोक्ताओं को कम कॉल रेट्स के साथ-साथ विभिन्न लुभावनी सेवाओं को प्रदान करती हैं। इनमें मुख्य रूप से भारतीय ग्राहकों को जैसे - बॉलीवुड रिंगटोन्स, वॉलपेपर्स, कॉलर टोन्स आदि शामिल हैं।
  वैस द्वारा मोबाइल सेवाएँ उपभोक्ताओं को कम कॉल रेट्स के साथ-साथ विभिन्न लुभावनी सेवाओं को प्रदान करती हैं। इनमें मुख्य रूप से भारतीय ग्राहकों को जैसे - बॉलीवुड रिंगटोन्स, वॉलपेपर्स, कॉलर टोन्स आदि शामिल हैं...      


साथ ही वर्तमान में टीवी व रेडियो जैसे संचार साधनों के साथ मिलकर भी इन सुविधाओं को एक नया रूप मिल चुका है, जिसके अंतर्गत रिएलिटी शो व अन्य कार्यक्रमों में उपभोक्ता एसएमएस सुविधा के तहत भाग लेते हैं। इससे जहाँ टीवी कार्यक्रमों की लोकप्रियता बढ़ती है, वहीं मोबाइल ऑपरेटरों को भी बहुत लाभ होता है।

वैस का स्वरू

मोबाइल सेवाओं के बाजार में वैस विभिन्न रूपों में उपभोक्ताओं का आकर्षण बनी हुई है। जहाँ मनोरंजन की दृष्टि से कंपनियाँ चुटकुले, बॉलीवुड रिंगटोन्स और गेम्स जैसी सुविधाएँ प्रदान करती हैं, वहीं दूसरी ओर वैस के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ (मूवी टिकट, क्रिकेट स्कोर, समाचार, बैंकिंग आदि) भी प्रदान की जाती है।

इतना ही नहीं, वर्तमान में इसके बढ़ते प्रसार का आलम यह है कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से रेलवे टिकट तक खरीद सकते हैं। इसके सभी स्वरूप वर्तमान पीढ़ी के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi