Publish Date: Mon, 15 Feb 2016 (19:29 IST)
Updated Date: Mon, 15 Feb 2016 (20:25 IST)
मोबाइल एक्सेसरीज के अग्रणी ब्रांड एडवेंट ने ईकोफोन्ज सीरीज में अपना नवीनतम ब्लूटूथ हैंडसेट- बीटी500 पेश किया जो 8 से 10 मीटर तक के दायरे में काम करता है और इसमें इन-बिल्ट माइक लगा है। बीटी500 में लगे शक्तिशाली रिचार्जेबल लिथियम आयन बैटरी के बल पर यह 4 से 6 घंटे तक काम करने में समर्थ है। इसके अलावा, यह एफएम, मिनी यूएसबी चार्जिंग इंटरफेस और 16जीबी तक के एक माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ है।
अदित इंफ्राटेल के निदेशक (बिक्री व विपणन) विक्रम कालिया ने कहा कि हम भारत में स्मार्टफोन टैबलेट एक्सेसरीज को लेकर उत्साहित हैं जो आने वाले वर्षों में कई गुना बढ़ेगा। हमें विश्वास है कि बीटी500 हमारे ग्राहकों में एक नया जोश पैदा करेगा। कंपनी ने इस ब्लूटूथ हैंडसेट की कीमत 1,999 रुपए रखी है।