Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शुरू हुई भारत में बने आईफोन की बिक्री

हमें फॉलो करें शुरू हुई भारत में बने आईफोन की बिक्री
, रविवार, 21 मई 2017 (17:26 IST)
बेंगलुरू। अमेरिका की प्रमुख तकनीकी कंपनी एपल ने देश के चुनिंदा स्टोरों पर भारत में असेंबल किए गए आईफोन की बिक्री शुरू की है। ऐसा उसने प्रायोगिक तौर पर किया है।
 
उद्योग से जुड़े एक सूत्र कहा, एपल भारत में चुनिंदा स्टोरों पर आईफोन एसई की बिक्री कर रही है। इन फोनों के प्रायोगिक आधार पर सीमित संख्या में भारत में असेंबल किया गया है। एपल ने इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
एपल ने कुछ दिन पहले कहा था कि उसने बेंगलुरू में बहुत कम संख्या में आईफोन एसई का शुरूआती उत्पादन आरंभ किया है। एक अन्य सूत्र ने बताया, भारत में बने आईफोन (आईफोन एसई) पहले ही भारतीय बाजार में पेश किए जा चुके हैं। इनकी बिक्री दो मई से शुरू हो चुकी है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लंदन में बलूच कार्यकर्ताओं का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन