suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एपल स्टोर में आईफोन की बैटरी में धमाका, एक घायल

Advertiesment
apple store
ज्यूरिख। स्विजटरलैंड के ज्यूरिख शहर में एक एपल स्टोर में एक आईफोन की बैटरी फटने से सनसनी फैल गई। हादसे में एक युवक घायल हुआ है।
 
ज्यूरिख पुलिस ने बताया है कि एपल स्टोर पर एक युवक फोन को रिपेयर कर रहा था कि तभी उसमें धमाका हो गया। इस हादसे में युवक का हाथ जल गया।
 
पुलिस ने बताया कि घटना के समय स्टोर में करीब 50 लोग मौजूद थे। जिनमें ग्राहक और स्टाफ भी शामिल थे। घटना के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नरेन्द्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ा