Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सरकार का बड़ा फैसला, TikTok सहित 59 ऐप्स पर लगेगा स्थायी प्रतिबंध

हमें फॉलो करें सरकार का बड़ा फैसला, TikTok सहित 59 ऐप्स पर लगेगा स्थायी प्रतिबंध
, मंगलवार, 26 जनवरी 2021 (11:27 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार प्रतिबंधित किए गए 59 चाइनीज मोबाइल ऐप्स पर स्थायी प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। ये वे 59 ऐप्स हैं, जिन्हें सरकार ने जून 2020 में प्रतिबंधित किया था।  प्रतिबंधित होने वाले ऐप्स में TikTok, UC Browser जैसे ऐप भी शामिल हैं।

लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद केंद्र सरकार ने इन ऐप्स को भारत की संप्रभुता व अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक बताते हुए प्रतिबंधित कर दिया था। 
 
सरकार ने इन ऐप्स के डेवलपर्स को अपना पक्ष रखने का मौका दिया था। खबरों के अनुसार ऐप डेवलपर्स की प्रतिक्रिया से सरकार संतुष्ट नहीं है और समीक्षा के बाद सरकार ने 59 ऐप्स पर स्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। 
 
इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने टिकटॉक समेत 59 ऐप्स को नए फैसले की सूचना देने के लिए नोटिस भेज दिया है। मंत्रालय ने आईटी एक्ट एंड रूल्स के सेक्शन 69A के तहत अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए 59 ऐप्स को बैन किया था।
 
सरकार के प्रतिबंध का सबसे पहले पालन करने वालों में टिकटॉक शामिल है। 59 ऐप्स को प्रतिबंधित करने के एक माह बाद सरकार ने और 47 ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया था, जो कि पहले प्रतिबंधित किए गए ऐप्स के क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे। उसके बाद सिंतबर 2020 में PUBG समेत 118 व नवंबर 2020 में और 43 ऐप्स पर बैन लगा दिया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

72वें गंणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड, बेरिकैट्‍स तोड़ दिल्ली की सीमाओं की ओर बढ़े किसान