Publish Date: Wed, 17 May 2017 (18:18 IST)
Updated Date: Wed, 17 May 2017 (18:29 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नंबर वायरल हो रहा है। व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक सभी जगह इस नंबर को लेकर तरह-तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं। इसके बारे में कहा जा रहा है कि इस नंबर से कॉल रिसीव करने पर मोबाइल में बलास्ट हो जाएगा।
इन दिनों सोशल मीडिया पर 777888999 नंबर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल यह नंबर एक खतरनाक वायरस बताकर वायरल किया जा रहा है। 9 अंकों वाले इस नंबर को लेकर तरह तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं, जो लोगों को खौफजदा कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से इस नंबर को लेकर सोशल मीडिया में बाढ़ सी आ गई है। लोग इस नंबर को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि इस नंबर से कॉल आए तो मत उठाना। अगर फोन उठाया तो आपके फोन का डाटा उड़ जाएगा।
webdunia
Publish Date: Wed, 17 May 2017 (18:18 IST)
Updated Date: Wed, 17 May 2017 (18:29 IST)