Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दो घंटे बंद रहा फेसबुक, यूजर्स हुए परेशान...

Advertiesment
हमें फॉलो करें दो घंटे बंद रहा फेसबुक, यूजर्स हुए परेशान...
, मंगलवार, 27 जनवरी 2015 (12:13 IST)
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अचानक डाउन होने से उसके यूजर्स परेशान रहे। खबरों के अनुसार करीब दो घंटे तक फेसबुक लॉगइन नहीं हुआ। फेसबुक की तरफ से इस डाउन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।


जब यूजर्स फेसबुक को लॉगइन कर रहे थे तो यह मैसेज शो हो रहा है। ट्विटर पर यूजर्स की ओर से शेयर की जा रही जानकारी के अनुसार भारत और अमेरिका समेत दुनिया के अधिकांश हिस्सों में फेसबुक डाउन था। भारतीय समय अनुसार मंगलवार सुबह 11.00 बजे से फेसबुक डाउन रहा।

यह पहली बार नहीं है जब फेसबुक डाउन हुआ है। पिछले साल भी फेसबुक इस तरह से दुनिया भर में डाउन हो चुका है। यूजर्स के अनुसार इंस्टाग्राम में भी इस तरह की परेशानी आ रही थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi