Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फेसबुक बना रहा है आपके साल का लेखा-जोखा

Advertiesment
हमें फॉलो करें फेसबुक बना रहा है आपके साल का लेखा-जोखा
, शुक्रवार, 26 दिसंबर 2014 (17:29 IST)
साल खत्म होते ही फेसबुक अपने यूजर्स को वार्षिक लेखा-जोखा दे रहा है। फेसबुक अपने यूजर्स को पुरानी यादों को संजोने के लिए एक नया फीचर दिया है। 
 
इसमें यूजर्स अपने वर्षभर के फोटो को एकसाथ देख सकते हैं। यूजर्स को फेसबुक का यह लेखा-जोखा बहुत पसंद आ रहा है।

'ईयर इन रिव्यू' में फेसबुक ने अपने यूजर्स के फोटो महीने के मुताबिक लगाए हैं।  इसमें फेसबुक की सालभर में सबसे ज्यादा लाइक की गई पिक्स को एक खूबसूरत टाइम लाइन में संजो करके दिखाया गया है। इससे यूजर साल के अंत में अपनी फेसबुक यात्रा को देख सकते हैं।

इससे पहले भी फेसबुक ने वीडियो फीचर दिया था जिसमें वर्ष के अनुसार यूजर्स के फोटो को यात्रा को संजोया गया था।

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi