Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Facebook Messenger और Instagram की सर्विस हुई डाउन, यूजर्स परेशान

Advertiesment
FacebookMessenger
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम की सर्विस डाउन हो गई है। ऐसे में यूजर्स इन दोनों ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं।

ये दोनों ही सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के हैं।  इन दोनों ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म को यूज करने वाले यूजर्स के सामने कई परेशानी आ रही है।
webdunia

यूजर्स के अनुसार फेसबुक मैसेंजर पर सर्वर से जुड़ने में असमर्थ होने का संदेश आ रहा है, वहीं इंस्टाग्राम यूजर्स के मैसेज लोडिंग में परेशानी आ रही है।

फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम यूजर्स के अनुसार सबसे पहले इनकी सर्विस यूरोप में डाउन हुई। इसके बाद जापान में भी दोनों ही सोशल मीडिया यूजर्स ने सर्विस डाउन होने की शिकायत की। इसके बाद भारत में भी यूजर्स को फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम को चलानेमें परेशानी आई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार मुनाफा वसूली के चलते गिरावट के साथ बंद, 5 दिन से जारी तेजी थमी