Publish Date: Wed, 26 Nov 2014 (14:18 IST)
Updated Date: Wed, 26 Nov 2014 (14:20 IST)
नई दिल्ली। देश का मोबाइल बाजार 2014 के अंत तक जापान से आगे निकल जाएगा। हांगकांग की अनुसंधान फर्म काउंटर पाइंट ने एक रिपोर्ट में कहा है कि साल के अंत तक भारत का मोबाइल बाजार 10 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।
काउंटर पॉइंट के विश्लेषक नील शाह ने कहा कि तीसरा सबसे बड़ा स्मार्ट फोन बाजार भारत 2014 में पहली बार स्मार्ट फोन राजस्व के मामले में 10 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। कुल मोबाइल हैंडसेट बिक्री के राजस्व के मामले में यह 2014 की आखिरी तिमाही में जापान को पछाड़ देगा। (भाषा)