Publish Date: Wed, 29 Mar 2017 (23:56 IST)
Updated Date: Thu, 30 Mar 2017 (00:02 IST)
न्यूयॉर्क। सैमसंग ने आज अपनी गैलेक्सी श्रृंखला के तहत एस8 स्मार्टफोन पेश किया है। इसमें कंपनी ने वर्चुअल सहायक बिक्सबी की भी सुविधा दी है।
दक्षिण कोरिया की मोबाइल हैंडसेट कंपनी के प्रमुख डी.जे. कोह ने यहां एक कार्यक्रम में गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस पेश किया। कंपनी ने इसे स्मार्टफोन की दुनिया का एक नया दौर बताया।
इसमें पेश किया गया बिक्सबी बाजार में मौजूद एपल के सीरी, गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलैक्सा के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। (भाषा)