Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्मार्ट फोन करेगा एचआईवी का टेस्ट, जानिए कैसे

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्मार्ट फोन करेगा एचआईवी का टेस्ट, जानिए कैसे
, शनिवार, 7 फ़रवरी 2015 (15:22 IST)
कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के ग्रुप ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है। इसे स्मार्टफोन के साथ जोड़ने कर कोई भी यह पता लगा सकता है कि वो एचआईवी पॉजीटिव है या नहीं। इस डिवाइस के जरिए खून की एक बूंद महज 15 मिनट में तीन संक्रामक बीमारियों का पता लगाया सकता है।

कोलंबिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में इस डिवाइस को तैयार किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसका प्रयोग बिना किसी संग्रहित ऊर्जा के भी किया जा सकता है क्योंकि इसके लिए जरूरी ऊर्जा स्मार्टफोन से भी ली जा सकती है। इस डिवाइस को ऑडियो जैक के जरिए स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है।

इस डिवाइस के जरिए रवांडा के 96 मरीजों के खून की जांच की गई। इनमें से 97 प्रतिशत लोगों ने इस डिवाइस को इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है। इस डिवाइस के जरिए घर बैठे ही पता लगा सकते हैं कि आप एचआईवी पॉजिटिव हैं या नहीं। इस डिवाइस की लागत 34 डॉलर (करीब 2100) रुपए है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi