Publish Date: Sat, 14 May 2022 (18:15 IST)
Updated Date: Sat, 14 May 2022 (18:17 IST)
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और एरिक्सन (Ericsson) ने 5जी ट्रायल में एक नया टेक्नोलॉजी माइलस्टोन छूने का दावा किया है। ट्रायल में वोडा-आइडिया और एरिक्सन ने 5.92 जीबी प्रति सेकंड की दर की अधिकतम डाउनलोड स्पीड हासिल करने की घोषणा की है।
इस रफ्तार पर 1 जीबी के 10 वीडियो 15 सेकंड से भी कम समय में डाउनलोड हो जाएंगे। खबरों के मुताबिक वोडा-आइडिया ने स्पीड के इस नए माइलस्टोन को एक सिंगल टेस्ट डिवाइस पर हासिल किया है और यह 5जी ट्रायल महाराष्ट्र के पुणे में हुआ।
इससे पहले भी पुणे में 5G ट्रायल किया था। इसमें 4 Gbps से अधिक की स्पीड हासिल हुई थी। अब नए ट्रायल में 5.92 Gbps की डाउनलोड स्पीड को हासिल करने में टेलीकॉम कंपनी ने सफलता हासिल की है। यह टेस्ट सरकार द्वारा ट्रायल के लिए आवंटित 5जी स्पेक्ट्रम में हुआ।