Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए क्या है व्हाट्‍सएप में नया अपडेट

हमें फॉलो करें जानिए क्या है व्हाट्‍सएप में नया अपडेट
, बुधवार, 22 मार्च 2017 (19:59 IST)
सोशल मैसेजिंग व्हाट्‍सएप ने हाल ही में अपना नया स्टेटस फीचर लांच किया था। इस नए फीचर में यूजर अपने स्टेटस में फोटो-वीडियो डाल सकता है। व्हाट्सएप के इस स्टेटस फीचर को यूजर्स ने ज्यादा पसंद नहीं किया था। अब व्हॉट्सएप ने पुराना स्टेटस फीचर फिर अपडेट कर दिया है। जानिए कैसे व्हाट्‍सएप पर टेक्स्ट स्टैटस को अपडेट करना है। व्हाट्सएप में स्टैटस (अबाउट) को अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने व्हाट्सएप को ओपन करें। 
 
ओपन करने के बाद टॉप पर राइट साइड में दिख रहे तीन डॉट्स पर टेप करें। इसके बाद व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाएं। सेटिंग्स में जाने के बाद आप अपनी व्हाट्सएप प्रोफाइल के साथ-साथ कुछ और सेटिंग्स के विकल्प 
 
भी देख पाएंगे। 
 
प्रोफाइल फोटो के पास ही आपको अपने नाम के साथ टेक्स्ट स्टेटस भी दिखाई देगा। व्हाट्‍सएप के स्टेटस में डाले गए फोटो और वीडियो 24 घंटे बाद अपने आप हट जाते हैं। मतलब हर 24 घंटे में एक बार स्टेटस अपडेट करना ही होता है, इसलिए यूजर्स ने पुराने स्टैटस फीचर को वापस लाने की मांग की। 
 
अब व्हाट्सएप ने स्टेटस फीचर को वापस अपडेट कर दिया है। फोटो और वीडियो स्टैटस वाला फीचर बिल्कुल स्नैनचैट की तरह काम करता था। व्हाट्सएप ने टेक्स्ट हटाकर इसमें वीडियो और जिफ को स्टेटस के रूप में एक फीचर की तरह पेश किया था। इतना ही नहीं, इस फीचर में एक से ज्यादा फोटो को स्टेटस के रूप में भी सेट किया जा सकता था।
 
अगर कोई यूजर स्नैप स्टोरी को अपना स्टेटस बनाना चाहता है तो वह ऐसा भी कर सकता है। यूजर्स की मांग पर 
व्हाट्सएप ने अब अपने टेक्स्ट स्टेटस फीचर को एक बार फिर से व्हाट्सएप से जोड़ा है। इस नए टेक्स्ट स्टेटस को  व्हाट्सएप पर अबाउट नाम दिया गया है।

जब आप अपने प्रोफाइल फोटो पर टैप करेंगे तो अब आप तीनों चीजों को एडिट कर पाएंगे। यहां आप फोटो को बदल सकते हैं या उसके साइज को एडिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना व्हाट्सएप वाला नाम भी बदल सकते हैं,  जिस नाम से आप व्हाट्सएप पर दिखाई देते हैं। साथ ही आप अपना स्टेटस भी अपडेट कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजमेर दरगाह विस्फोट मामले में आया अदालत का कड़ा फैसला