Publish Date: Sat, 14 Jul 2018 (16:36 IST)
Updated Date: Sat, 14 Jul 2018 (16:38 IST)
सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर मैसेज करते हैं। अब तक इस ग्रुप में शामिल सभी सदस्य व्हाट्सएप पर मैसेज कर सकते थे। इसमें कई आपत्तिजनक मैसेज भी होते हैं, लेकिन व्हाट्सएप के ग्रुप एडमिन अब अपने ग्रुप पर सेटिंग कर ग्रुप एडमिन बना सकते हैं।
ग्रुप एडमिन चाहें तो ही कोई सदस्य ग्रुप में मैसेज कर सकता है, अन्यथा नहीं। इसके लिए आपको सिर्फ ग्रुप सेटिंग बदलना होगी। सबसे पहले आपको ग्रुप सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद एडिट ग्रुप एडमिन का ऑप्शन आएगा।
इसमें आप जिन सदस्यों को ग्रुप एडमिन बनाना चाहते हैं तो बना सकते हैं। इस फीचर का लाभ यह होगा कि ग्रुप में जुड़ा कोई भी सदस्य ग्रुप में मैसेज नहीं कर सकेगा। सिर्फ ग्रुप एडमिन ही मैसेज कर सकेंगे। पिछले दिनों अफवाहों और भड़काऊ मैसेज के बाद व्हाट्सएप ने यह सुविधा दी है। इससे ग्रुप में यह फायदा होगा कि अब कोई फालतू मैसेज ग्रुप में नहीं कर सकेगा।