Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'एक्स' ने फिर दिया धोखा, डाउन हुई सर्विस से मचा हाहाकार, लाखों यूजर्स परेशान

Advertiesment
हमें फॉलो करें twitter new logo

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 10 मार्च 2025 (17:25 IST)
दुनिया के कई देशों में एक्स की सर्विस फिर डाउन हो गई। इससे करोड़ों यूजर्स परेशान हुए। ऐप्स और वेबसाइट की सर्विस को मॉनिटर करने वाली वेबसाइट Downdetector के अनुसार एक्स आउटेज 10 मार्च को दिन के 3.15 बजे के करीब X की वेबसाइट और ऐप में लॉग-इन करने में लोगों को परेशानी आ रही थी। एक्स की सेवा बाधित होने का भारत पर खास तौर से असर देखा गया है।
webdunia
सर्विस रिज्यूम होने के बाद दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स ने राहत की सांस ली।  सर्विस डाउन होने पर X की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई। Downdetector की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में 61 प्रतिशत यूजर्स को वेबसाइट पर एक्स तक पहुंचने में परेशानी आई।
 
38 प्रतिशत यूजर्स को स्मार्टफोन के ऐप पर इसे चलाने में परेशानी आई। इसके अतिरिक्त 1 प्रतिशत यूजर्स को अपने अकाउंट में लॉग इन करने में परेशानी आई। पिछले साल कई बार X की सर्विस डाउन हुई थी। इसके कारण यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का रुख किया था।

2022 में मस्क ने खरीदा था : एलन मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को  ट्विटर (अब X) खरीदा था। ये डील 44 बिलियन डॉलर में हुई थी। मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे और सीन एडगेट को निकाला था। 5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने X के CEO के तौर पर जॉइन किया था। इससे पहले वो NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल ऐडवरटाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीत की नींव रखने वाले...शमा मोहम्मद के बदले सुर, जीत के बाद रोहित शर्मा को किया सलाम, हुई ट्रोल