Publish Date: Mon, 17 Oct 2016 (21:49 IST)
Updated Date: Mon, 17 Oct 2016 (21:54 IST)
चीनी स्मार्ट फोन निर्माता कंपनी शियोमी ने त्योहारों को देखते हुए नए ऑफर प्रस्तुत किए हैं। चीनी फोन निर्माता कंपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 1 रुपए में प्रोडक्ट्स बेच रही है। हालांकि इस ऑफर में खरीदी के लिए कुछ शर्तें भी हैं। इसके लिए आपको तय समय पर वेबसाइट पर मौजूद होकर खरीदारी करनी होगी।
कंपनी की यह सेल 17 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जो 19 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें न सिर्फ 1 रुपए वाला ऑफर है, बल्कि दूसरे स्मार्टफोन्स पर छूट भी दी जा रही है। मोबाइल फोन्स के अलावा दूसरे प्रोडक्ट जैसे स्पीकर, फैन और फिटनेस बैंड जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं।