Publish Date: Sun, 03 Jun 2007 (16:31 IST)
Updated Date: Wed, 30 May 2007 (16:26 IST)
आंध्रप्रदेश सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस टेक. को यहाँ उसके दूसरे परिसर की स्थापना के लिए 435 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है।
राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आर. दामोदर रेड्डी ने मंगलवार को इस आशय की घोषणा की। इंफोसिस टेक. ने बताया कि वर्ष 2008 के अंत तक वह नए परिसर से परिचालन शुरू कर देगा।