It News %e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80 %e0%a4%94%e0%a4%b0 %e0%a4%8f%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%b2 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%a0%e0%a4%a8%e0%a5%80 110051400060_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एचटीसी और एप्पल में ठनी

उत्‍पादों पर रोक लगाने की माँग

Advertiesment
आईटी
न्यूयार्क, ताइवान की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी एचटीसी कारपोरेशन ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोग के समक्ष टेक्नोलॉजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एप्पल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और अमेरिका में आईफोन, आईपैड और आईपॉड की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की माँग की है।

एचटीसी कारपोरेशन ने एक बयान में कहा, ‘हमने एप्पल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और आईटीसी के पास शिकायत दर्ज करा अमेरिका में आईफोन, आईपैड और आईपॉड की बिक्री पर रोक लगाने की माँग की है।’ अपनी शिकायत में एचटीसी ने एप्पल पर उसके पाँच पेटेंट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

एचटीसी कारपोरेशन के उपाध्यक्ष (उत्तरी अमेरिका) जैसन मैकेंजी ने कहा, ‘2002 में विंडोज मोबाइल पॉकेट पीसी फोन के नवीनीकरण तथा 2008 में एंड्रायड स्मार्टफोन पेश करने के बाद हम चाहते हैं कि यह उद्योग स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से आगे बढ़े।’

मैकेंजी ने कहा कि हमने एप्पल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अपने बौद्धिक संपदा अधिकार के संरक्षण, अपने उद्योग सहयोगियों खासकर एचटीसी फोन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखकर उठाया है।

इससे एचटीसी का एप्पल के खिलाफ पलटवार माना जा रहा है। मार्च में एप्पल ने एचटीसी पर आईफोन से संबंधित 20 पेटेंट के उल्लंघन का आरोप लगाया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi