It News %e0%a4%8f%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%b2 %e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b6 %e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80 %e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a1 111022300032_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एप्पल पेश करेगी नया आईपैड

Advertiesment
लेपटॉप

कंप्यूटर और इलेक्ट्रिक सामान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल अगले महीने दो मार्च को आईपैड का नया संस्करण पेश करेगी। सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एक कार्यक्रम में आईपैड पेश किया जाएगा।

PR


अगली पीढ़ी का यह आईपैड टेबलेट कंप्यूटर मौजूदा आईपैड के मुकाबले ज्यादा पतला और हल्का होगा। साथ ही इसमें ‘मेमोरी’ क्षमता ज्यादा है और ‘ग्राफिक्स प्रोसेसर’ भी काफी उम्दा है।


वाल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए आईपैड को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एक कार्यक्रम में पेश किया जाएगा। एप्पल ने अपना पहला आईपैड 27 जनवरी 2010 को पेश किया था। कंपनी अबतक 1.5 करोड़ आइपैड बेच चुकी है।

webdunia
PR


एप्पल के इस नए आईपैड को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि सैमसंग, मोटोरोला, रिम और डेल जैसी कई कंपनियाँ इस उत्पाद को पेश कर रही हैं। (भाषा)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi