It News %e0%a4%8f%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%aa%e0%a4%b2 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a1 2 %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 111030800042_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एप्‍पल का आईपैड-2 बाजार में

Advertiesment
एप्पल गजेट्स
ND
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली दिग्गज कंपनी एपल के प्रमुख स्टीव जॉब्स ने कंपनी के लोकप्रिय टैबलेट कम्प्यूटर आईपैड का नया संस्करण आईपैड-2 पेश किया है जो पहले आईपैड के मुकाबले पतला और हल्का है। आईपैड-2 की बिक्री अमेरिका में 11 मार्च से शुरू होगी।

जनवरी से ही चिकित्सा अवकाश पर चल रहे जॉब्स ने सैन फ्रांसिस्को में एक कार्यक्रम में अचानक उपस्थित होकर सबको चौंका दिया।

उन्होंने कहा कि हम कुछ समय से इस उत्पाद पर काम कर रहे थे, इसलिए मैं आज का दिन गँवाना नहीं चाहता था। नया आईपैड काले और सफेद रंग में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत भी आईपैड के पहले संस्करण की कीमत के समान (499 से 829 डॉलर के बीच) होगी।

उन्होंने बताया कि आईपैड-2 का निर्यात मैक्सिको, न्यूजीलैंड और स्पेन समेत 26 देशों को किया जाएगा और 25 मार्च से यह इन देशों में उपलब्ध होगा। नए संस्करण में आगे और पीछे दो कैमरे लगे हैं।

इसके अलावा, आईपैड का नया संस्करण एपल द्वारा विकसित एक नए चिप से लैस है, जिससे आईपैड-2 पहले संस्करण के मुकाबले दोगुनी गति से गणना करने में सक्षम है। यह 8.8 मिलीमीटर पतला है और इसका वजन 1.3 पाउंड है।

यह भी देखें :

भारत पहुँचा एप्पल का नया आईपैड

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi