It News %e0%a4%91%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b2 %e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a5%8b 109042200117_1.htm

khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑरेकल खरीदेगी सन को

बातचीत अधि‍ग्रहण के नि‍र्णायक दौर में

Advertiesment
आईटी खबर
ऑरेकल कॉर्पोरेशन और सन माइक्रोसि‍स्‍टम्‍स ने आज घोषणा की है कि‍ दोनो कंपनि‍याँ ऑरेकल द्वारा सन माइक्रोसि‍स्‍टम्‍स के अधि‍ग्रहण समझौते के नि‍र्णायक दौर में पहुँच गई हैं। समझौते के अनुसार ऑरेकल ने सन को 9.50 डॉलर प्रति‍ शेयर के हि‍साब से खरीदा है। इससे पहले आईबीएम कंपनी सन को खरीदने वाली थी।

सौदे में सन की संपत्ति‍ 7.4 या 5.6 बि‍लि‍यन डॉलर लगाई गई है। ऑरेकल के अध्‍यक्ष ने बताया इस सौदे के बाद पहले वर्ष में हम ऑरेकल की आय में (यदि‍ खाते सामान्‍य लेखा सि‍द्धांतों के आधार पर नहीं रखे जाते हैं तो) 15 प्रति‍शत की वृद्धि‍ की आशा कर रहे हैं। अर्थात् पहले वर्ष में सन द्वारा ऑरेकल को 1.5 बि‍लि‍यन डॉलर से अधि‍क का लाभ होगा जो दूसरे वर्ष बढ़कर 2 बि‍लि‍यन डॉलर हो जाएगा।

सन की दो प्रमुख संपत्ति‍यों जावा और सोलरि‍स से ऑरेकल को दीर्घकालि‍क फायदे होंगे क्‍योंकि‍ जावा कंप्‍यूटर इंडस्‍ट्री में जाना-माना ब्रांड है और सबसे ज्‍यादा उपयोग की जाने वाली लैंग्‍वेज और सॉफ्टवेयर है। साथ ही सन सोलरि‍स ऑपरेटिंग सि‍स्‍टम भी ऑरेकल डेटाबेस के लि‍ए प्रमुख प्‍लेटफॉर्म होगा। ऑरेकल और सन पि‍छले 20 वर्षों से आईटी इंडस्‍ट्री की जानीमानी कंपनियाँ और साझेदार हैं।

सन माइक्रोसि‍स्‍टम्‍स के बोर्ड के सदस्‍यों ने एक मत से सौदों पर स्‍वीकृति‍ दे दी है और अगले दो महीनों में अधि‍ग्रहण की कार्रवाई पूरी हो जाने की संभावना है। ऑरेकल द्वारा बीईए, पीपलसॉफ्ट और सीबल कंपनि‍यों का भी अधि‍ग्रहण करने की भी योजना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi