ऑरेकल जल्द ही यूरोप में अपने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाला है जो उसके ग्लोबल स्टॉफ का लगभग 1 प्रतिशत है।
मंदी के समय में कंपनी के लाभ में हुई कमी के मद्देनजर यह छंटनी की गई है। हालाँकि कंपनी ने इस योजना बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
सूत्रों के मुताबिक ऑरेकल के यूरोपीयन वर्कर्स की कमिटी मीटिंग के दौरान सोमवार और मंगलवार को ट्रेड यूनियन को छंटनी की जानकारी दे दी गई है।
31 मई को कर्मचारियों की संख्या 86000 थी। पिछले वर्ष ये संख्या 84233 थी। इसी के साथ इतने ऑरेकल बड़े पैमाने पर छंटनी करने वाली सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल हो गई है।