It News %e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%9f %e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%86%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8 108031200026_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खोया हैंडसेट खोजना आसान

Advertiesment
एयरटेल मोबाइल सेवा हैंडसेट
देश में मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली सबसे बड़ी कंपनी एयरटेल के उपभोक्ताओं के हैंडसेट अब गुम हो जाने पर भी आसानी से खोजे जा सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने माइक्रो लैब से समझौता किया है। एयरटेल की जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार माइक्रो लैब एयरटेल उपभोक्ताओं को लोस्ट मोबाइल ट्रेकिंग सिस्टम 'एलएमटीएस' सुविधा उपलब्ध कराएगी जिससे गुम हुए मोबाइलों को खोजना आसान हो जाएगा।

एलएमटीएस जीएसएम तकनीक पर काम करेगा। यदि किसी उपभोक्ता का मोबाइल गुम हो जाता है और उसे पाने वाला व्यक्ति मूल सिम कार्ड निकालकर दूसरी सिम डाल लेता है, तो भी उसमें लगे सॉफ्टवेयर उपभोक्ता के इमेल एकाउंट में मेल भेज कर सूचित कर देगा कि उसका हैंड सेट कहाँ है।

बयान में कहा गया है कि अभी एयरटेल के दिल्ली एनसीआर और गुजरात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ मिल पाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi