It News %e0%a4%97%e0%a5%82%e0%a4%97%e0%a4%b2 %e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%a6%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%81%e0%a4%9a %e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82 109070400062_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गूगल सौदे की जाँच शुरू

प्रकाशकों से हुए सौदे में प्रतिस्पर्धा रोधी जाँच शुरू

Advertiesment
आईटी
WDWD
न्यूयार्क, भाषा, अमेरिकी सरकार ने गूगल और पुस्तक प्रकाशकों के बीच कापीराइट मुद्दों को लेकर प्रस्तावित 12.5 करोड़ डालर के सौदे की प्रतिस्पर्धा रोधी जाँच शुरू की है।

गूगल ने अक्तूबर, 2008 में आथर्स गिल्ड और एसोसिएशन आफ अमेरिकन पब्लिशर्स के साथ करीब 12.5 करोड़ डालर का एक सौदा किया था जिसमें कापीराइट मालिकों को उनके कार्यों की ऑनलाइन बिक्री के बदले मुआवजा दिया जाएगा।

पिछले साल किए गए इस समझौते की फेडरल कोर्ट द्वारा समीक्षा की जानी है। न्यूयार्क जिला अदालत को लिखे एक पत्र में अमेरिकी सरकार ने लिखा है कि उसने गूगल और प्रकाशकों एवं लेखकों के प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित सौदे की एक प्रतिस्पर्धा-रोधी जाँच शुरू की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi