It News %e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%be %e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e2%80%8d%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%ae %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f %e0%a4%b9%e0%a4%82%e0%a4%9f 109050500069_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टाटा इंडि‍कॉम का टेलेंट हंट

"दि‍ल की आवाज" में चुने गए 8 गायक

Advertiesment
आईटी खबर
भारत में दूरसंचार सेवाएँ प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी टाटा टेलीसर्वि‍सेस ने "दि‍ल की आवाज" नाम से एक टेलेन्‍ट हंट के जरि‍ए 8 नए प्रति‍भाशाली गायकों का चयन कि‍या है। सभी चयनि‍त गायक दि‍ल्‍ली और एनसीआर के हैं।

यह टेलेंट हंट टाटा इंडीकॉम के ब्रांड प्रमोशन अभि‍यान "सुनो दि‍ल की आवाज" के साथ शुरू कि‍या गया है जो इस संकल्‍पना पर आधारि‍त है कि‍ युवा अपने दि‍ल की आवाज सुनें और अपने सपनो को पूरा करें। इंडीकॉम ने एक म्‍यूजि‍कल कॉर्नि‍वाल की शुरूआत की है जि‍समें छुपी हुई प्रति‍भाओं को अपना टेलेंट दि‍खाने के लि‍ए एक मंच दि‍या गया है। प्रति‍भा खोज के लि‍ए प्राप्त हुई सभी 400 प्रवि‍ष्टि‍यों में बेंड से संबंधित लोग या स्‍वतंत्र गायक थे।

चुने गए प्रति‍भागि‍यों को लेकर एक एल्‍बम बनाया गया है। एल्‍बम को नए गायक कलाकारों नर्मदा, सि‍फर, नि‍गमबोध, एयरबोर्न, अंतर्ध्वनि‍, जस्‍बा, अखि‍ल और मोहि‍त ने अपनी आवाज दी है। इस म्‍यूजि‍क एल्‍बम के लॉन्‍च के अवसर पर कलाकारों के साथ टाटा टेलीसर्वि‍सेस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफि‍सर दि‍ल्‍ली, उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख, वि‍नीत भाटि‍या, गायि‍का पीनाज मसानी और वॉइस ऑफ इंडि‍या से प्रसि‍द्धि‍ प्राप्त कर चुके हर्षि‍त सक्‍सेना उपस्‍थि‍त थे।

इस अवसर पर अपने अनुभव बाँटते हुए टाटा के वि‍नीत भाटि‍या ने बताया कि‍ इस टेलेंट हंट के लि‍ए हमें जबरदस्‍त प्रति‍दास मि‍ला। दि‍ल्‍ली और इसके आसपास के क्षेत्रों से हमें 400 प्रवि‍ष्टि‍याँ मि‍ली जि‍समें से 40 लोगों को ऑडि‍शन के लि‍ए शॉर्ट लि‍स्‍ट कि‍या गया था। प्रति‍योगि‍ता में प्रस्‍तुति‍यों के बाद इन्‍हें लाइव परफॉर्मेंस का मौका दि‍या गया।

यह टेलेंट हंट दो भागों में होगा जि‍समें गायकों से लेकर वादक और बैंड्स को भी मौका दि‍या गया है। इस प्रति‍योगि‍ता में जीतने वाले को अपना स्‍वयं का एल्‍बम बनाने का मौका दि‍या जाएगा। प्रति‍योगि‍ता के नि‍र्णायक मंडल में दि‍ल्ली पब्‍लि‍क स्‍कूल में वि‍जि‍टिंग फेकल्‍टी और नोयडा स्‍कूल ऑफ रॉक के को फाउंडर, अनमोल चंदर, परफेक्‍ट स्‍ट्रेंजर्स बैंड के गि‍टारि‍स्‍ट अभि‍षेक राय और रेडि‍यो मि‍र्ची के रेडि‍यो जॉकी आदि‍ और शि‍व शामि‍ल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi