It News %e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97 %e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%a6%e0%a5%83%e0%a4%a2%e0%a4%bc 107111400016_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दूरसंचार विभाग अपनी योजना पर दृढ़

Advertiesment
दूरसंचार प्रौद्योगिकी दोहरी मोबाइल आपरेटरों
सरकार ने दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीली प्राधिकरण के समक्ष स्पष्ट किया कि एक ही लाइसेंस पर दोहरी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की अनुमति देने का मामला नीति संबंधी फैसला है और जी एस एम मोबाइल आपरेटरों को इसे चुनौती देने का अधिकार नहीं है।

दूरसंचार विभाग ने सालिसीटर जनरल के माध्यम से प्राधिकरण में दाखिल एक हलफनामें में कहा कि उसका फैसला एक नीतिगत फैसला है जो व्यापक जनहित में लिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

हलफनामे में कहा गया है कि याचिकाकर्ता को इस नीतिगत निर्णय को चुनौती देने का अधिकार नहीं है। यह हलफनामा जीएसएम ऑपरेटरों के संगठन सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा दायर याचिका के संदर्भ में दाखिल किया गया है। याचिका में सी डीएमए ऑपरेटरों को जीएसएम सेवाएँ शुरु करने की अनुमति देने का विरोध किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi