Publish Date: Sun, 25 Jan 2009 (14:16 IST)
Updated Date: Sun, 25 Jan 2009 (14:15 IST)
हर बार की तरह इस बार भी नईदुनिया और एमपीटीसीटीए द्वारा आयोजित 'फोनोकॉम-09' शहरवासियों के लिए काफी कुछ खास लेकर आया है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस आयोजन में देश ही नहीं, दुनिया की आधुनिकतम तकनीकी वाले उत्पादों की विशाल श्रृंखला सँजोई गई है। आयोजन के पहले दिन शनिवार को यहाँ खासी भीड़ रही।
सैकड़ों की तादाद में प्रदर्शित नए उत्पादों से रूबरू होने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए और स्कीम-ऑफर्स का लाभ लिया। विभिन्न आईटी संस्थानों और कंपनियों के पदाधिकारियों ने भी लोगों को डेमॉन्स्ट्रेशन देकर अपने उत्पादों की जानकारी दी।
लैपटॉप पर टूटे खरीदार : फोनोकॉम में उपलब्ध उत्पादों की वृहद श्रृंखला लोगों के आकर्षण का केंद्र है। पहले दिन लैपटॉप के प्रति लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। नीर ट्रेडलिंक्स प्रालि द्वारा 1 लाख 11 हजार रुपए मूल्य का एप्पल का लैपटॉप विक्रय किया गया। अन्य संस्थानों से भी लैपटॉप की जोरदार बिक्री हुई। इनमें 35 से 60 हजार रुपए तक के लैपटॉप प्रमुख रहे।
टॉपनॉक इंफोट्रॉनिक्स : पेरिफेरल्स डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी टॉपनॉक इंफोट्रॉनिक्स द्वारा लीरडटेक, बेन्क्यू, ओसीजेड, जोटेक सहित करीब 7 कंपनियों के पेरिफेरल्स और कम्प्यूटर, लैपटॉप एक्सेसरीज उपलब्ध कराई जा रही हैं। पारस जैन ने बताया, फोनोकॉम में रियायती दरों पर विभिन्ना उत्पाद दिए जा रहे हैं।
दि इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड : ऊर्जा बचाने वाले घरेलू उत्पादों और सोलर एनर्जी उत्पादों की बेहतरीन श्रृंखला आपको देखने को मिलेगी दि इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड पर। मधुसूदन मंडोवरा बताते हैं, उनके यहाँ पॉवर सेव यूनिट का प्रदर्शन किया जा रहा है। 650 रु. की यह यूनिट घर के बिजली के बिल को 20 प्रतिशत तक कम कर देती है।
नेटकॉम कम्प्यूटर : संस्थान द्वारा सैमसंग व मल्टी फंक्शन प्रिंटर्स (कलर्स व मोनो), एलसीडी, इप्सन के प्रोजेक्टर्स, फोटो प्रिंटर्स, बिलिंग प्रिंटर्स आदि की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। नितिन पोद्दार ने बताया, यहाँ होम थिएटर प्रोजेक्टर सबसे खास है। तीन दिनी इस आयोजन में बुकिंग कराने पर रियायत भी दी जा रही है।
बिजी इन्फोटेक प्रालि : किशन गुप्ता बताते हैं, विंडो बेस्ड बिजी अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से काफी आसानी के साथ अकाउंटिंग की जा सकती है। बगैर प्रैक्टिस के भी इसकी मदद से अकाउंटिंग की हर समस्या का निदान किया जा सकता है।
सिग्मा पेरिफेरल्स : डेस्कटॉप्स और लैपटॉप संबंधी हर प्रकार की एक्सेसरीज और पेरिफेरल्स यहाँ उपलब्ध हैं। भाविका जैन बताती हैं एचसीएल, डेल, लिनेवो आदि कंपनियों के उत्पाद 1350 से लेकर 63 हजार रु. की रेंज में दिए जा रहे हैं।
राशि पेरिफेरल्स प्रालि : कंपनी द्वारा यहाँ सिनाओ और नेक्सन्स दो उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। कैलाश कुशवाहा ने बताया, यहाँ नेटवर्किंग के बारे में भी बताया जा रहा है। वायरलेस और वायर्ड नेटवर्किंग के साथ स्ट्रक्चर्ड केबलिंग की जानकारी भी दी जा रही है।
हिप्सोनिक टेक्नोलॉजिस प्रालि (निकोला) : संस्था के एम. हयात खान ने बताया हार्ड डिस्क, मदरबोर्ड और अन्य एक्सेसरीज की जानकारी देकर उनका प्रदर्शन भी किया जा रहा है। उत्पादों की बड़ी रेंज 100 से 600 रु. तक की रेंज में मुहैया कराई जा रही है।
एनेक्सी टेक्नोलॉजिस : इन दिनों दैनिक उपस्थिति के लिए कार्ड सिस्टम्स से हटकर विन पैटर्न भी चलन में आने को तैयार हैं। इसमें मशीन द्वारा नब्ज के आधार पर उपस्थिति दर्ज की जाती है। इंडस्ट्री, फैक्टरी व अन्य श्रमिक दफ्तरों में इस मशीन का बड़ा महत्व है। गोविंद अग्रवाल बताते हैं, यह मशीन उन्हीं के द्वारा विकसित की गई है। इसकी कीमत करीब 75 हजार रु. है।
रिलायंस कम्युनिकेशन : फोनोकॉम में कंपनी द्वारा सीडीएमए सेवाओं के तहत ब्लैकबैरी मोबाइल, डेटा कार्ड और 2501 रु. वाले प्लान के बारे में बताया जा रहा है। इसमें अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड बातें फ्री दी जा रही हैं। मोबाइल के 4 मॉडल 14 हजार 990 रुपए से 23 हजार 990 रु. की रेंज में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आयोजन में बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को विशेष योजनाओं के तहत फायदा दिया जाएगा।
वरटेक्स इंफर्मेशन : कंपनी के विवेक सहदेव बताते हैं, इस आयोजन में जॉयकॉम कंपनी के सुरक्षा उत्पाद किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। वायरलेस लॉक सिस्टम, बायोमेट्रिक्स लॉक, सीसीटीवी कैमरा, अलार्म आदि उत्पादों की बड़ी रेंज मुहैया कराई जा रही है।
के. 7 कम्प्यूटिंग प्रालि : एंटीवायरस सॉफ्टवेयर संबंधी हर प्रकार की जानकारी व समस्याओं का निराकरण यहाँ किया जा रहा है। संदीप राजपाल बताते हैं 1, 3 और 6 यूजर्स के लिए तीन तरह के सर्विस सपोर्ट एक के साथ एक फ्री दिए जा रहे हैं। फोनोकॉम के चलते ये 800, 1100 और 1500 रु. में उपलब्ध हैं।
राजपुरोहित कार्ड टेक्नोलॉजी : आईडी कार्ड, स्मार्ट कार्ड के प्रिंटर्स और मटेरियल से संबंधित हर प्रकार की जानकारी यहाँ उपलब्ध है। केएम वर्मा बताते हैं, इवोलस फ्रांस के प्रिंटर्स के जरिए कई कार्ड्स 25 सेकंड में बना दिए जाते हैं। अलग-अलग क्षमताओं वाली यहाँ 6 प्रकार की मशीनें उपलब्ध हैं।
बीएसएनएल : बीएसएनएल का आईपीटीवी टीवी दर्शकों के लिए अनूठी सौगात होगा, जो किफायती दामों वाले पैकेज के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। मार्केटिंग मैनेजर डीपी श्रीवास्तव बताते हैं, आईपीटीवी के साथ ही ईवीडीओ के बारे में भी बताया जा रहा है।
गायत्री कॉर्पोरेशन (नोकिया) : नोकिया फोन के रजिस्ट्रेशन और नई जानकारी के लिए गायत्री कॉर्पोरेशन द्वारा मोबाइल के मॉडल 5800 द्वारा रजिस्ट्रेशन कर नई जानकारियाँ प्रदान की जा रही हैं। फोनोकॉम में रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ताओं को निशुल्क सेवाएँ नई जानकारियों के साथ प्रदान की जा रही हैं। (नईदुनिया)